फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP STF unveils the Solvar gang and arrests seven accused

सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, एसटीएफ ने मुख्य सरगना समेत 7 को दबोचा, 9 मोबाइल और 30 हजार की नगदी बरामद

Fri, 12 Oct 2018 08:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Oct 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
UP STF unveils the Solvar gang and arrests seven accused
सात आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कराने वाले सॉल्वर गैंग का शुक्रवार एसटीएफ मेरठ ने भंडाफोड़ कर दिया। नकल कराते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ का दावा कि सॉल्वर गैंग एक-एक लाख रुपये परीक्षार्थियों से लेते थे। यह गैंग पहले भी परीक्षा में नकल कराते हुए पकड़ा जा चुका है और परीक्षा सेंटर में इनकी घुसपैठ बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक गंगानगर क्षेत्र में मवाना रोड पर एफआईटी कालेज में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा चल रही है। जहां सॉल्वर गैंग द्वारा नकल कराने की सूचना मुखबिर ने दी थी। एसटीएफ मेरठ की टीम ने कॉलेज से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षार्थी के जगह सॉल्वर गैंग का सदस्य अभय परीक्षा देते हुए मिला। सातों लोगों की तलाशी ली तो इनके पास से 30 हजार कैश, मार्कशीट, नौ मोबाइल, मूल निवास पत्र, प्रश्न पत्र, आधार कार्ड मिले। 
विज्ञापन


सॉल्वर गैंग का सरगना सुंदर चौधरी निवासी मथुरा बताया गया है जो कि परीक्षार्थी के फिंगर प्रिंट और अंगूठा लगाता है। परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक बैठाने के लिए एक फैमिकोल जैल है। जिसको हाथ पर लगाकर फिंगर प्रिंट मशीन में एंट्री हो जाती है। इससे पहले मार्च 2018 में यह सॉल्वर गैंग दिल्ली में पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि परीक्षार्थी से वह एक-एक लाख रुपये लेते हैं। जो दूसरा युवक परीक्षा में बैठता है, उसको 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। सॉल्वर गैंग के सदस्य से पुलिस पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पकड़े गए मुन्नाभाई 
1. शिवकांत यादव निवासी गाजीपुर सांधन इंचौली, मेरठ
2. राजसिंह निवासी जंधेड़ी गांव मवाना, मेरठ
3. अभय चौधरी निवासी अभयपुरा नौझील, मथुरा (सॉल्वर)
4. सुंदर चौधरी निवासी मदुआका मानागढ़ी नौझील, मथुरा (सरगना)
5. आकाश सिंह निवासी वाजना नौझील मथुरा (ड्राइवर)
6. अमित कुमार निवासी खेड़ी मनिहार, मवाना मेरठ 
7. राममेहर निवासी लोहरी बड़ौत, बागपत

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed