फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: state government will run roadways bus in the name of Rao Kadam Singh and Mangal pandey

UP: प्रदेश सरकार की शानदार पहल, राव कदम सिंह और मंगल पांडेय के नाम पर चलेगी रोडवेज बस

Thu, 25 Aug 2022 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां सहित 11 क्रांतिकारियों के नाम से बस सेवा शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने जल्द ही क्रांतिकारियों के नाम से बस सेवा संचालित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
UP: state government will run roadways bus  in the name of Rao Kadam Singh and Mangal pandey
क्रांतिकारी राव कदमसिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार प्रदेश के आठ तीर्थों और 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर भी बस सेवाएं शुरू करने जा रही है।  परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में संस्कृति विभाग को प्रस्तावित नामों की सूची सौंप दी गई है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम और गोकुल धाम सहित आठ प्रमुख तीर्थों के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने की बात कही गई है। इसके अलावा राव कदम िसंह,  अमर बलिदानी मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां सहित 11 क्रांतिकारियों के नाम पर बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन


कदम सिंह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ के पूर्वी क्षेत्र के क्रांतिकारियों के नेता थे। उनके पीछे दस हजार से अधिक क्रांतिकारी थे। उनके नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को परीक्षितगढ़ से लेकर मेरठ तक खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Green field corridor: बलि चढ़ेंगे 37500 पेड़, पर्यावरण विशेषज्ञों ने तैयार की सर्वे रिपोर्ट, भूमि अधिग्रहित

राव कदम सिंह बहसूमा परीक्षितगढ़ रियासत के अंतिम राजा नैन सिंह गुर्जर के भाई के पौत्र थे। 1818 में नैन सिंह की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने रियासत पर कब्जा कर लिया था। क्षेत्र के लोग वापस यहां अपना राज चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने राव कदम सिंह को अपना राजा घोषित कर दिया। 10 मई 1857 को मेरठ में हुए सैनिक विद्रोह की खबर मिलते ही पूर्वी क्षेत्र में क्रांतिकारियों ने राव कदम सिंह के नेतृत्व में आंदोलन शुरू कर दिया। क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का यातायात और संचार ठप कर दिया। मवाना-हस्तिनापुर के क्रांतिकारियों ने  27 जून 1857 में राव कदम सिंह को राजा घोषित किया और अंग्रेजों के खिलाफ खुलकर विद्रोह किया।

शहीद अनिल के घर तक सड़क के लिए मिले 6.65 लाख  
शहीद अनिल  तोमर के गांव सिसौली में बस अड्डे से उनके घर तक सड़क बनाने के लिए शासन ने 6.65 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस कार्य पर करीब 66 लाख रुपये खर्च होने हैं।  हाल ही में अनिल को राष्ट्रपति ने मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया था। इसी के बाद शहीद के घर तक सड़क की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ, नगर निगम के 50 करोड़ के दफ्तर समेत इन प्रॉजेक्ट का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

गांवों के संपर्क मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त, पांच करोड़ मिले
शासन ने कई गांवों के संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पांच करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मवाना आबादी में सीसी मार्ग के लिए 19.32 लाख रुपये मिले हैं।  गढ़-मेरठ-बागपत-सोनीपत मार्ग के कुछ हिस्से के मरम्मत सुधार कार्य के लिए 11.21 लाख रुपये दिए गए हैं। मेरठ-बड़ौत मार्ग से मेरठ करनाल मार्ग वाया  करनावल, सरूरपुर जसड़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 40.25 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।

वहीं, बली से खजूरी  कौल-मुंडाली मार्ग, मुंडाली में बनाए जा रहे राजकीय स्कूल को जाने वाले मार्ग, बना से भगवानपुर मार्ग के निर्माण का कार्य के लिए भी पैसा मिला है। खरखौदा-उलधन मार्ग से राजकीय महाविद्यालय मार्ग, सांधन से कुनकुरा संपर्क मार्ग, साधन से खेडकी जहीद संपर्क मार्ग के कार्य के लिए धन जारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed