फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे सीएम योगी, कबाड़ से सजेंगे चौराहे, आयरन स्क्रैप का होगा इस्तेमाल

Thu, 25 Aug 2022 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Aug 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
UP: CM Yogi will come tomorrow to Meerut,inaugurate  projects including the office of Municipal Corporation
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गढ़ रोड पर नई सड़क के पास शास्त्रीनगर में नगर निगम का नया दफ्तर और भोला झाल पर क्रांति उपवन बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इन दोनों प्रोजेक्ट का 26 तारीख को कमिश्नरी से ही शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीसीएसयू के प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दी जाएगी। पांच कूड़ा कॉम्पेक्टर और 73 कूड़ा गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। साथ ही शास्त्रीनगर व तेजगढ़ी पर अमृत पार्क और फव्वारे का भी लोकार्पण होगा।



अभी नगर निगम का दफ्तर घंटाघर के पास भीड़ वाले इलाके में है। निगम की योजना नई सड़क से सटी खसरा संख्या 6041 की 13920  वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पर नया कार्यालय बनाने की है। यह प्रस्ताव निगम कार्यकारिणी और बोर्ड में भी पास हो चुका है। करीब 50 करोड़ से बनने वाले भवन में सभी अधिकारियों के कार्यालय, सदन, मीटिंग हॉल, 400 वाहनों के लिए पार्किंग और कुछ एरिया में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और दुकानें भी बनाई जाएंगी।

UP: CM Yogi will come tomorrow to Meerut,inaugurate  projects including the office of Municipal Corporation
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
तेजगढ़ी और गांधी आश्रम चौराहे पर चालू हुए फव्वारे
तेजगढ़ी चौराहे पर 14 लाख रुपये खर्च करके फव्वारा बनाया गया है। यह चालू हो गया है। वहीं गांधी आश्रम चौराहे पर मात्र 70 हजार रुपये में वह भी पुराने स्क्रेप का इस्तेमाल करके फाउंटेन बनाया गया है। यह भी तिरंगी लाइटों से जगमग होगा।
UP: CM Yogi will come tomorrow to Meerut,inaugurate  projects including the office of Municipal Corporation
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगी औपचारिक हरी झंडी
शहर में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 30 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं हैं। इनका औपचारिक लोकार्पण सीएम से कराने के लिए पांच बसें कमिश्नरी ले जाई जाएंगी। वहीं निगम के पास दो माह से 73 नई कूड़ा गाड़ियां खड़ी हैं। इन्हीं हरी झंडी दिलाने के बाद वार्डों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: CM Yogi will come tomorrow to Meerut,inaugurate  projects including the office of Municipal Corporation
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पांच घंटे रहेंगे सीएम, पुलिस लाइन में उतरेगा हेलिकॉप्टर
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ आएंगे। उनका हेलिकॉप्टर  सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। इसके बाद 11 से 12 बजे तक आयुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पौने दो बजे तक मंडल के अफसरों संग विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

अन्य जनपदों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। सीएम 2:20 पर सर्किट हाउस पहुंचेगे। यहां से 2:30 पर चौधरी चरण सिंह विवि पहुंचकर  नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में टेबलेट वितरण करेंगे। 3:40 पर विवि से ही उनका हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। हालांकि प्रशासनिक स्तर से इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi will come tomorrow to Meerut,inaugurate  projects including the office of Municipal Corporation
तैयारी में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

गंगनहर किनारे पर्यटन स्थल बनेगा, राफ्टिंग की भी तैयारी  
भोला झाल पर गंगनहर और यहां से निकलते रजबहों के बीच 15 हजार वर्ग मीटर के उपवन में 1857 की क्रांति की झलक मिलेगी। यहां बच्चों के लिए झूले, सुंदर लाइटें, फव्वारे, चिडियों के लिए अलग स्थान, पेड़ों पर झोंपडी आदि बनवाई जाएंगी।

रेस्तरां, फुलवारी और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।  नगरायुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि इसके लिए नगर निगम ने पीपीपी मॉडल पर कार्य करने के लिए टेंडर निकाला है। इसके साथ ही गंगनहर में राफ्टिंग की सुविधा मुहैया कराने भी तैयारी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed