फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Snake bit a 12th class student four times in village of Meerut and family is in panic

अजीबो-गरीब: 12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा सांप, एक माह में चार बार काटा, दहशत में परिवार, खूब चर्चा में मामला

Thu, 05 Oct 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक गांव में 12वीं की छात्रा के पीछे सांप पड़ गया है। बताया गया कि सांप ने छात्रा को चार बार काट लिया। जिससे परिवार दहशत में है। वहीं, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
UP: Snake bit a 12th class student four times in village of Meerut and family is in panic
नाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में दौराला क्षेत्र के सरसवा गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक छात्रा के पीछे सांप पड़ा हुआ है। एक माह में अब तक सांप छात्रा को चार बार काट चुका है। हालांकि, परिजनों ने समय रहते छात्रा को उपचार दिलाया। बार-बार सांप के काटने के चलते परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


सरसवा निवासी पूर्व प्रधान महेंद्री देवी ने बताया कि उनकी बेटी दीपा कक्षा 12 की छात्रा है। मां ने बताया कि बेटी खेत के काम भी उसका सहयोग करती है। बताया कि छह सितंबर को दीपा अपनी मां के साथ  खेत पर कार्य करने गई थी। इस दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। 

विज्ञापन

छात्रा के चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिस पर वह उसे लेकर लावड़ पहुंचे और उपचार दिलाया। इसके बाद सांप ने खेत में कार्य करने के दौरान उसे 18 सितंबर को फिर काटा। 29 सितंबर को सांप ने घर पर चारपाई पर सोने के दौरान दीपा को काट लिया। 

वहीं, बीते मंगलवार की सुबह को भी सांप ने दीपा को चारपाई पर सोने के दौरान काट लिया। छात्रा के चिल्लाने पर परिजन उसे नगली आजड़ लेकर पहुंचे और उपचार दिलाया। बार-बार छात्रा को सांप के काटे जाने के कारण परिवार के लोगों में दहशत है। 

यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि काटने के बाद सांप भाग जाता है। बताया गया कि सांप के बार-बार काटने से उन्हें जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं, गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed