फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Smart Home Guard now will equipped with weapons

UP: कवायद तेज, अब इंसास से लैस होंगे स्मार्ट होमगार्ड

Wed, 28 Mar 2018 01:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 28 Mar 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
UP: Smart Home Guard now will equipped with weapons
इंसास से लैस होंगे स्मार्ट होमगार्ड

प्रदेश में होमगार्डों को स्मार्ट बनाने की कवायद चल रही है। अब होमगार्ड डंडे या सिपाही की राइफल पकड़कर ड्यूटी नहीं करेंगे।, बल्कि वे अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। मेरठ जिले में होमगार्डों को 500 इंसास मिल गई हैं। ट्रेनिंग देकर उनको ये सौंपी जाएंगी। होमगार्ड कमांडेंट ने बताया है कि अप्रैल से भत्ता बढे़गा। रोजाना 500 रुपये के हिसाब से उनको पैसा मिल सकता है। इसको देखते हुए ग्रेजुएट स्टूडेंट में भी होमगार्ड बनने का क्रेज बढ़ने लगा है। इंसास से लैस होमगार्ड अब अधिकारियों और नेताओं की सुरक्षा में भी लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


इंसास की दी जाएगी ट्रेनिंग 
होमगार्ड कमांडेंट का कहना कि जल्द ही होमगार्डों को इंसास चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। मेरठ में दो हजार होमगार्ड हैं, जिनकी रोजाना ड्यूटी लगती है। 500 होमगार्डों अधिकारी या फिर नेताओं की सुरक्षा में लगे हैं। जिसमें 75 होमगार्डों को थ्री-नोट-थ्री की राइफल मिली हुई है। जिनको कई बार होमगार्ड नहीं चला पाते। यह 500 इंसास होमगार्डों को देने के बाद फिर दूसरे होमगार्डों को अत्याधुनिक हथियार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अप्रैल से बढ़ेगा भत्ता 
जिला कमांडेंट होमगार्ड सुधाकर चार्य पांडेय का कहना है कि होमगार्डों को अब 375 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। अप्रैल से होमगार्डों का भत्ता बढ़ जाएगा। उम्मीद है कि होमगार्डों को 500 प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा भी होमगार्डों को सिपाही की तर्ज पर वेतन दिलवाने की प्रक्रिया चल रही है। कई राज्यों में सिपाहियों जितना वेतन होमगार्ड को मिलता है। लेकिन यूपी में होमगार्डों की संख्या ज्यादा होने के चलते ये प्रक्रिया नहीं बन पा रही। हालांकि प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही से ज्यादा काम करते हैं होमगार्ड 

UP: Smart Home Guard now will equipped with weapons
फाइल फोटो

थानों में कंप्यूटर पर एफआईआर तक होमगार्ड काट रहे हैं। चौराहों पर सिपाही आराम फरमाते और होमगार्ड ड्यूटी करते हैं। शहर में अधिकांश चौराहे होमगार्ड ही चलाते हैं। यूपी 100, कंट्रोल रूम समेत कई जगहों पर होमगार्ड लगे हैं।

युवकों की बदल रही सोच
डिप्टी कमांडेंट जनरल रजनी उपाध्याय ने बताया कि होमगार्ड अब पुलिस के सिपाही से ज्यादा काम करता हैं। बीकॉम, बीए और अन्य डिग्री धारक युवकों ने होमगार्ड में आने के लिए आवेदन किया हुआ है। होमगार्डों में आने वाले युवकों को सोच बदलने लगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed