{"_id":"5cc44b8cbdec2207626c2e00","slug":"up-six-year-old-girl-brutally-murdered-in-bijnor-security-guard-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका, चौकीदार हिरसत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छह साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका, चौकीदार हिरसत में
Sat, 27 Apr 2019 06:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में फार्म हाउस पर गेहूं कटाई के लिए परिजनों के साथ गई छह वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को लापता हुई इस बच्ची का शव शनिवार को फार्म हाउस के निकट पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। उधर, परिजनों ने फार्म हाउस के चौकीदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने चौकीदार को हिरासत में ले लिया है।
भागूवाला क्षेत्र में कोटवाली नदी के समीप उत्तराखंड राज्य के श्यामपुर थाने की सीमा में नजीबाबाद निवासी हाजी इरशाद का फार्म हाउस है। मिर्जापुर पीतमगढ़ निवासी 35 वर्षीय सोनू फार्म हाउस पर चौकीदार है। मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और छह वर्षीय पुत्री के साथ 26 अप्रैल को फार्म हाउस पर गेहूं की कटाई के लिए गया था। गेहूं काटने के दौरान उनकी पुत्री लापता हो गई। पति-पत्नी ने बच्ची को इधर-उधर काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

शुक्रवार की शाम परिजनों ने मंडावली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस को बालिका के गायब होने की जानकारी दी। मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फार्म हाउस के आसपास बच्ची को तलाशा। देर रात तक बच्ची के न मिलने पर पुलिस लौट आई। शनिवार की सुबह मंडावली पुलिस ने फार्म हाउस क्षेत्र में दोबारा बच्ची की तलाश की। फार्म हाउस से उत्तर दिशा में कुछ दूरी पर सिंभल के पेड़ के नीचे पुलिस को बच्ची का शव पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामला उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में होने पर श्यामपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
हरिद्वार से एसएसपी कमलेश उपाध्याय, श्यामपुर थाना से एसआई मनीष नेगी ने घटनास्थल पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि गेहूं काटने के दौरान बच्ची को बहला-फुसलाकर चौकीदार ले गया था। कुछ देर बाद चौकीदार तो आ गया लेकिन उनकी बच्ची नहीं लौटी।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार सोनू को हिरासत में ले लिया। एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असली कारण पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर फार्म हाउस के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पहुंचे एसपी
मासूम बच्ची से मौत से पुलिस में हड़कंप मच गया। हरिद्वार एसपी जनंजय खंडूरी ने पुलिस के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों को अपराधी को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उधर, परिजनों ने एसपी से श्यामपुर थाना पुलिस को बच्ची के लापता होने की सूचना देने के बाद उदासीनता दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्यामपुर थाना पुलिस शव मिलने की सूचना पर अगले दिन घटनास्थल पर पहुंची।
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मासूम बच्ची से मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/