फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: six members of a family have died in accident on Delhi Meerut Expressway, atmosphere of sorrow in village

एक झटके में छह जिंदगियां खत्म: हादसे में उजड़ गया परिवार, पूरे गांव में पसरा मातम, सीएम योगी ने जताया दुख

Tue, 11 Jul 2023 11:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 11:49 AM IST
सार

Meerut News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
UP: six members of a family have died in accident on Delhi Meerut Expressway, atmosphere of sorrow in village
हाईवे पर भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर में मेरठ के एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। एक साथ परिवार के छह लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। उनका कहना है कि बेहद दुखद घटना है, घायलों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन


 बताया गया कि नरेंद्र यादव के परिवार के छह लोगों की मौत से इंचौली के धनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकला था। घर पर कोई नहीं है। 

विज्ञापन

गाजियाबाद में हुआ हादसा
गाजियाबाद में ट्रैफिक एडिशनल सीपी आरके कुशवाहा के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस और कार के बीच एक्सीडेंट हुआ। बस गलत लेन में आ रही थी। गलती बस चालक की है। बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि मेरठ के इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव के रहने वाले नरेंद्र यादव और उनके भाई धर्मेंद्र यादव परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार सुबह खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से हाई स्कूल बस ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि घर पर सबसे बड़े बेटे जितेंद्र की पत्नी और पिता जयपाल मौजूद हैं, उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं हैं।

विज्ञापन

घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताता शोक 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें: गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों

मृतकों के नाम
नरेंद्र यादव (45)
नरेंद्र की पत्नी अनीता (42)
धर्मेंद्र की पत्नी बबिता (38)
नरेंद्र का बेटा हिमांशु (12)
नरेंद्र का बेटा करकित (15)
धर्मेंद्र की बेटी वंशिका (7)

घायलों के नाम
नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव (42)
धर्मेंद्र का बेटा आर्यन (8)

परिवार के छह लोगों की मौत बेहद दुखद घटना है। दोनों घायलों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। बाहर होने के कारण मैं अभी गांव नहीं पहुंच पाया हूं। - दिनेश खटीक, जलशक्ति राज्य मंत्री

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed