फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Shivpal Yadav speaks in Meerut] says India alliance will wipe out BJP, gave advice to SP workers

UP: मेरठ में शिवपाल यादव बोले- भाजपा का सफाया कर देगा इंडिया गठबंधन, सपा कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

Mon, 18 Dec 2023 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सहारनपुर से लौटते हुए मेरठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगा। 

विज्ञापन
UP: Shivpal Yadav speaks in Meerut] says India alliance will wipe out BJP, gave advice to SP workers
शशि पिंटू राणा के आवास पर शिवपाल यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए शिवाय टोल प्लाजा पर सपा नेत्री शशि पिंटू राणा के नेतृत्व में शिवपाल यादव का स्वागत किया गया। इसके बाद वह उनके आवास पर पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं से बात की।

विज्ञापन

 

इस दौरान चलते-चलते मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराने के लिए बना है और मजबूती के साथ पूरे देश में काम कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कालाबाजारी: सो गए पहरेदार, मनमर्जी से राशन बांट रहे कोटेदार, लोगों को समय पर नहीं मिल रहा  गेहूं और चावल

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवाह्न किया कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ गया है। अब सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे पार्टी मजबूत हो और भाजपा का सफाया हो जाए।

मेरठ के शिवाया टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ शिवपाल यादव का स्वागत किया और काफिले के साथ उन्हें मोदीपुरम तक लेकर आए। आधा घंटा शशि पिंटू राणा के आवास पर रुकने के बाद वह दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

UP: Shivpal Yadav speaks in Meerut] says India alliance will wipe out BJP, gave advice to SP workers
शिवपाल सिंह यादव बीच में - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले रविवार को देवबंद में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बिना वजह ही राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि राम मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका ही नहीं है। उसका निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है।

गठबंधन के पास पीएम पद के कई चेहरे: शिवपाल
कहा कि देश की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि किसान और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया गया है। गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हैं। साथ ही उन्होंने मथुरा विवाद पर कहा कि मामला न्यायालय में है कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा।

उन्होंने भाजपा पर देश के संवैधानिक उपक्रमों को असंवैधानिक तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया। यादव ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सपा को अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed