{"_id":"63df9ebd0022e7028d77c162","slug":"up-shikha-sehlaut-who-was-a-part-of-the-indian-team-in-the-under-19-cricket-world-cup-reached-meerut-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : मेरठ पहुंची अंडर - 19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं शिखा सहलौत, जीत के पलों को किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : मेरठ पहुंची अंडर - 19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं शिखा सहलौत, जीत के पलों को किया साझा
Sun, 05 Feb 2023 05:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Feb 2023 05:49 PM IST
सार
अंडर - 19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं गाजियाबाद निवासी शिखा सहलौत रविवार को मेरठ पहुंची। शिखा ने कहा उन्हें विश्वकप में भले ही प्लेइंग इलेवन में जगह न मिली हो, लेकिन जीत के जश्न ने सब कुछ भुला दिया।
विज्ञापन
शिखा
- फोटो : amr ujala
विस्तार
अंडर - 19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं गाजियाबाद निवासी शिखा सहलौत रविवार को मेरठ पहुंची। उन्होंने कहा किसी भी खेल में जाने के लिए परिवार का सहयोग बहुत जरूरी होता है। परिवार के सहयोग के बिना खेलों में जाना असंभव है।
गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के अटौर नंगला निवासी 18 वर्षीय शिखा दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। वो भारतीय पुरुष क्रिकेट में संजू सैमसन और महिला क्रिकेट में शैफाली, हरमन प्रीत कौर और स्मृति मंधाना को अपना मार्गदर्शक मानती हैं। विश्वकप में जीत के जश्न को लेकर शिखा ने कहा मैं उन पलों को नहीं भूल सकती।
हमारी टीम की कप्तान शैफाली और सभी ट्रॉफी के साथ मैदान पर घूम रहे थे। सभी के रोंगटे खड़े हो रहे थे। शिखा ने कहा उन्हें विश्वकप में भले ही प्लेइंग इलेवन में जगह न मिली हो, लेकिन जीत के जश्न ने सब कुछ भुला दिया। जल्द शुरू होने जा रहे महिला आईपीएल को लेकर शिखा ने कहा ये बेटियों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। इससे परिवार के लोगों का नजरिया बदलेगा।
विज्ञापन
यूपीसीए चयनकर्ता नीतू अग्रवाल ने किया स्वागत
गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी स्थित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला चयनकर्ता नीतू अग्रवाल के आवास पर शिखा का सम्मान हुआ। इस दौरान नीतू अग्रवाल, सुमित बंसल, शिखा के पापा योगेश सहलौत, अंडर - 19 की क्रिकेटर खुशी त्यागी, बल्लेबाज मिस्ठी चौधरी, सुमित बंसल, मुक्ता मीडियम पेसर, खुशी के पिता प्रवीण त्यागी, विनीत चौधरी, आदेश चौधरी, वंश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।