फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sheikh Sadiq, responsible for the deaths of a couple and their daughter in Andhra Pradesh, arrested

यूपी: आंध्र प्रदेश में दंपती व बेटी की मौत का कारण बना शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार; हड़प ली थी सारी संपत्ति

Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

Meerut News: काकीनाडा जिले के पिठापुरम में असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू, उनकी पत्नी मीना और पुत्री सौजन्या ने गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शेख सादिक ने धोखे से इनकी संपत्ति हड़प ली थी और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन
UP: Sheikh Sadiq, responsible for the deaths of a couple and their daughter in Andhra Pradesh, arrested
पुलिस क गिरफ्तर में आरोपी (मास्क लगाए)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को मेरठ की स्वाट टीम और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेख सादिक खान (26) निवासी काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए मेरठ में छिपा हुआ था।
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी थी परिवार ने जान
काकीनाडा जिले के पिठापुरम में पंचायत राज विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू (61), उनकी पत्नी मीना (59) और पुत्री सौजन्या (34) ने राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के साथ मौजूद 10 वर्षीय मासूम बालक की जान बच गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और परिजनों द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर यह बात सामने आई कि रायफल शूटिंग अकादमी का संचालक और कोच शेख सादिक खान परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। सौजन्या के पति की मृत्यु के बाद सादिक ने मदद के बहाने परिवार में पैठ बनाई। इसके बाद आरोपी ने परिवार को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल करके उनके बैंक खातों, आभूषणों और चल-अचल संपत्ति को अपने नियंत्रण में ले लिया था।
विज्ञापन

मेरठ में मिला सुराग, स्वाट टीम ने दबोचा
लगातार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण से तंग आकर पूरे परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी आंध्र प्रदेश से फरार होकर यूपी के मेरठ में छिपा हुआ था। काकीनाडा के सर्पवरम थाना पुलिस से इनपुट मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। 

ये भी देखें...
सहारनपुर: घर में झगड़ा होने पर बहू ने दी तहरीर, पुलिस ने बुलाया तो जहर खाकर थाने पहुंच गई सास, तड़पते हुए मौत



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed