फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Shamli's girl was raped in Punjab

यूपी: किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म, आपबीती सुन पुलिस हैरान

Tue, 24 Jul 2018 12:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
UP: Shamli's girl was raped in Punjab
फाइल फोटो

नशीला पदार्थ सुंघाकर यहां एक किशोरी का अपहरण कर लिया। और फिर उसे पंजाब में ले जाकर एक मकान में बंधक बना लिया। आरोपी ने 15 दिनों में कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। यहां जंगल में गई किशोरी का कार सवार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया और पंजाब में एक मकान में बंधक बना लिया। आरोपियों में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 29 मई को उसकी लड़की जंगल गई थी। आरोप है कि गांव बधेव निवासी राजू और उसका भाई विजय पुत्र रामकुमार, महिला प्रेम पत्नी रामकुमार और ओवतार पुत्र बलजोरा कार में आए। किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए। आरोपी किशोरी को पंजाब में ले गए तथा वहां पर एक मकान में 15 दिन तक रखा। इस दौरान राजू ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed