फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Seven lakh people yearn for drinking water in Meerut, when the pipeline burst, a pit was dug in the road

UP: मेरठ में पीने के पानी को तरसे सात लाख लोग, पाइपलाइन फटी तो ठीक करने को बीच सड़क खोद दिया गड्ढा, जाम भी लगा

Tue, 02 Dec 2025 11:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 02 Dec 2025 11:23 PM IST
सार

Meerut News: घंटाघर और जेल चुंगी पर मंगलवार को गंगाजल की पाइपलाइन फट गई। बिना रूट डायवर्जन कराए निगम ने बीच सड़क पर गड्ढा खोद दिया, जिससे दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। 

विज्ञापन
UP: Seven lakh people yearn for drinking water in Meerut, when the pipeline burst, a pit was dug in the road
घंटाघर पर बीच सड़क पर खोदा गड्ढा, परेशान रहे वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के घंटाघर और जेल चुंगी चौराहे पर गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन फटने से शहर की पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। सात लाख की आबादी प्रभावित हो गई है। इससे नाराज लोगों ने मोहल्लों में हंगामा किया। नगर निगम ने बिना किसी रूट डायवर्जन कराए घंटाघर और जेल चुंगी पर बीच सड़क गड्ढा खोदकर मरम्मत का काम शुरू किया तो लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

UP: Seven lakh people yearn for drinking water in Meerut, when the pipeline burst, a pit was dug in the road
पाइपलाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर स्थित टाउन हॉल से शहर के लगभग पांच लाख लोगों को गंगाजल की आपूर्ति होती है। मंगलवार को पाइप लाइन में रिसाव की शिकायत मिलने पर नगर निगम की जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास असफल रहने पर टीम ने सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा खोद दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मरम्मत कार्य में दिनभर का समय लगा, इससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इसी तरह जेल चुंगी चौराहे पर भी पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की समस्या सामने आई। यहां भी नगर निगम ने सड़क के बीचोंबीच गड्ढा खोदकर मरम्मत का काम शुरू किया, जिससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। दोनों ही स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही और लोग परेशान हुए।
 
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की किल्लत नहीं : नगर आयुक्त
अपर नगर आयुक्त एवं महा जल प्रबंधक पंकज कुमार ने दावा किया कि वार्ड-43 और वार्ड-29 में ट्यूबवेल चालू कर दिए हैं। इन ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह बोले- हां, मैंने किया था मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार, जुटाए थे सबूत    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed