{"_id":"6acf833404229475f6040133","slug":"up-scored-245-for-6-in-the-first-innings-meerut-news-c-72-1-mct1009-161072-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी ने पहली पारी में 6 विकेट पर बनाए 245 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी ने पहली पारी में 6 विकेट पर बनाए 245 रन
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर यूपी की टीम महाराष्ट्र से 127 रन पीछे
महाराष्ट्र ने पहली पारी में 107 ओवर खेलकर बनाए थे 372 रन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान 245 रन बनाए। यूपी की टीम अभी भी महाराष्ट्र से 127 रन से पीछे है। आज अंतिम दिन है और मैच किसी नतीजे पर पहुंचता नजर नहीं आ रहा है। दोनों टीम को एक-एक पारी और खेलनी है। यदि दूसरी पारी नहीं होती है तो दोनों टीम में अंक बंट जाएंगे।
चार दिवसीय मैच की शुरुआत सोमवार से हुई। इसमें पहले दिन सोमवार को बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। दूसरे दिन महाराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट खोकर 97 ओवर में 351 रन बनाए। तीसरे दिन लंच से पहले ही यूपी की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को ऑलआउट कर दिया। महाराष्ट्र ने 107 ओवर खेलकर 372 रन बनाए। यूपी की ओर से आकिब खान और विजय कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद यूपी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। यूपी की टीम को शुरुआत में ही दो झटके लगे। आदर्श सिंह महज 3 रन के निजी स्कोर पर रुषिकेश की गेंद पर किरण के हाथों कैच आउट हुए। स्वास्तिक चिकारा भी 12 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद काव्य तेवतिया ने पारी को कुछ देर संभाला। उन्होंने मानव सिंधु के साथ मिलकर रन जोड़े।
फिर काव्य भी सांबले के हाथों 28 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हुए। इसके बाद कप्तान समीर रिजवी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन ज्यादा देर वह भी नहीं टिक सके। समीर 16 रन पर कैच आउट हो गए। मानव ने यूपी की ओर से सबसे अधिक 83 रन की पारी खेली और वह रूषिकेश की गेंद पर परख के हाथों कैच आउट हुए। यूपी की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए। इसमें कार्तिकेय सिंह 33 और अक्क्षु बाजवा 32 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
ड्रॉ की ओर बढ़ा मैच
आज मैच का अंतिम दिन बचा है और अभी तक दोनों टीम की पहली पारी भी खत्म नहीं हो सकी है। यूपी की टीम के अभी भी 5 बल्लेबाज बाकी हैं। इसमें अक्क्षु बाजवा और कार्तिकेय सिंह शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अंतिम दिन भी उम्मीद की जा रही है कि यूपी के बल्लेबाज कम से कम 20 से 25 ओवर तक बल्लेबाजी कर सकेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेगी। ऐसे में मैच में कोई नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा है।
मेरठ के मानव सिंधु ने बनाए 83 रन
यूपी की टीम का ओर बुरा हाल होता यदि मेरठ के मानव सिंधु 83 रन की पारी नहीं खेलते। यूपी के शुरुआती बल्लेबाज सस्ते में निपट रहे थे तब मेरठ निवासी मानव सिंधु ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 167 गेंद का सामना करते हुए कुल 83 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने करीब चार घंटे का समय मैदान पर बिताया और एक छोर को संभालकर रखा। इस कारण दिन के आखिर तक यूपी के बल्लेबाज टिके रहे।