{"_id":"5d47c0008ebc3e6caa3bbaf9","slug":"up-school-bus-collided-with-truck-in-meerut-dozen-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में ट्रक से भिड़ी स्कूली बस, दर्जन भर बच्चे घायल, पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में ट्रक से भिड़ी स्कूली बस, दर्जन भर बच्चे घायल, पुलिस मौके पर
Mon, 05 Aug 2019 11:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्जनों स्कूली बच्चे घायल हो गए। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक स्कूल की बस से टकरा गया। हादसे से बस में सवार बच्चों में अफरा तफरी मच गई। वहीं कई बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को सरधना में मेरठ करनाल हाईवे के नजदीक भूनी चौराहे से गुजर रही एक स्कूली बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर स्कूली छात्र गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन