फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sangeet Som called Rahul and Akhilesh traitors, says-congress built a road in the name of Aurangzeb

UP: संगीत सोम ने राहुल-अखिलेश को कह डाला देशद्रोही, बोले-कांग्रेस ने औरंगजेब के नाम पर बनवाईं सड़कें

Wed, 19 Mar 2025 10:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर चल रहे विवाद में पूर्व विधायक संगीत सोम भी बुधवार को कूद गए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब देशद्रोही था तो राहुल और अखिलेश यादव भी देशद्रोही हैं।

विज्ञापन
UP: Sangeet Som called Rahul and Akhilesh traitors, says-congress built a road in the name of Aurangzeb
संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर औरंगजेब देशद्रोही था तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी देशद्राही की श्रेणी में आते हैं। कहा कि बाबर की निशानी मिटी। बाबरी मस्जिद ध्वस्त होकर मंदिर बना। अब औरंगजेब की भी सभी निशानी मिटनी चाहिए। कांग्रेस ने इसके नाम पर सड़कें बनाने का काम किया है।

विज्ञापन


दशरथपुर गांव में पूर्व विधायक संगीत सोम ने होली मिलन समारोह का आयोजन कराया। भीड़ को संबोधित करते हुए संगीत सोम ने कहा कि 66 करोड़ लोगों ने महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाई। कुछ नेताओं ने इस पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी शुरु कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साैरभ हत्याकांड: आरोपी साहिल के कमरे में मिलीं डरावनी तस्वीरें, पड़ोसन ने मुस्कान को लेकर किया ये खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज दुनिया में महाकुंभ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा है। पूर्व विधायक ने कहा कि इतिहास गवाह है, औरंगजेब ने हिंदुओं का नरसंहार कराया। काशी और मथुरा के मंदिर भी गिरवाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप, मुकेश सिंघल, सत्यप्रकाश, नीरज मित्तल, रामफल, अंकुर मुखिया आदि मौजूद रहे।

हाईवे पर दोनों ओर लगा जाम 
सरधना क्षेत्र के लावड़, दौराला, सरधना, फलावदा कस्बों समेत गांवों से भी लोग पहुंचे और फूलों की होली खेली। भीड़ और वाहनों की संख्या के चलते दिल्ली-दून हाईवे पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। देर शाम तक जाम पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed