फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साैरभ हत्याकांड: आरोपी साहिल के कमरे में मिलीं डरावनी तस्वीरें, पड़ोसन ने मुस्कान को लेकर किया ये खुलासा

Wed, 19 Mar 2025 09:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

Saurabh murder case Meerut Latest Update: मेरठ में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी और आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने ड्रम को काटकर शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं आरोपी साहिल और मुस्कान को लेकर भी कई बड़े खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Saurabh murder case: accused sent to jail. Police was shocked to see Horrifying paintings in Sahils room
आरोपी साहिल, मुस्कान व कमरे की दीवार पर बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में साैरभ हत्याकांड  मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों से जब इस हत्याकांड के बारे में चर्चा की गई तो कई नई बातें मालूम चलीं। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैली है। हर कोई यही कहता नजर आया कि आखिर ऐसा क्यों किया?



वहीं पुलिस जब आरोपी साहिल के घर जांच के लिए पहुंची तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। उसके कमरे की दीवारों पर कुछ डरावनी चीजें भी दिखाई दी हैं। ऐसे में पुलिस उसके साइको होने का भी अंदेशा जता रही है। फिलहाल पुलिस ने ड्रम को कटवाकर साैरभ के शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस इस पूरे हत्याकांड की गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी है। 

Saurabh murder case: accused sent to jail. Police was shocked to see Horrifying paintings in Sahils room
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

आरोपी साहिल के घर भी हुई जांच पड़ताल
हत्याकांड की वारदात के दाैरान पुलिस मुस्कान प्रेमी और कत्ल के आरोपी साहिल शुक्ला के घर भी पहुंची। यहां जब साहिल के कमरे में पुलिस पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। साहिल जिस कमरे में रह रहा था उसकी दीवारों पर महादेव, गणेश भगवान की बड़ी पेंटिंग्स बनी थीं।

Saurabh murder case: accused sent to jail. Police was shocked to see Horrifying paintings in Sahils room
साहिल के कमरे में मिली ये पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

कहीं तंत्र मंत्र विद्या से जुड़ा है साहिल
साहिल के कमरे में कुछ तंत्र मंत्र से जुड़ी पेंटिंग्स भी दीवारों पर बनाई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि साहिल महादेव का बड़ा भक्त है और आर्ट व पेंटिंग्स में रुचि रखता है। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि साहिल तांत्रिक या अघोरी बनने की राह पर तो नहीं था? इन पेंटिंग्स में आखिर क्या राज छुपा है? हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि ये पेंटिंग्स उसने खुद बनाई थी या फिर किसी से बनवाईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: accused sent to jail. Police was shocked to see Horrifying paintings in Sahils room
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

क्या साइको है मुस्कान का प्रेमी साहिल? उठे सवाल
साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डाॅट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है 'यू केन नाॅट ट्रिप विद अस'। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।
 

विज्ञापन
Saurabh murder case: accused sent to jail. Police was shocked to see Horrifying paintings in Sahils room
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

काले और लाल रंग से बनी हैं सभी पेंटिंग
इन पेंटिंग्स में जिन रंगों का इस्तेमाल हुआ है उनमें ज्यादतर काला और लाल रंग शामिल थे। कमरे के गेट पर एक पोस्टर भी चिपका मिला। फिलहाल पुलिस ने साहिल के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है कि आखिर इस कमरे में बनी पेंटिंग्स में साहिल के क्या राज छिपे हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed