फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Rape with woman in Shamli

UP: पहले पति ने कुकर्म, फिर देवर ने किया दुष्कर्म

Wed, 28 Mar 2018 11:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 28 Mar 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
UP: Rape with woman in Shamli
फाइल फोटो

यूपी के शामली में दहेज नहीं मिलने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। यही नहीं आरोपी पति ने महिला से कुकर्म तथा उसके देवर ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी छह फरवरी 2017 में मुजफ्फरनगर निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद महिला को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस दौरान महिला के पति ने उसके साथ कई बार कुकर्म किया। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि तीन मार्च 2017 को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में बताया, लेकिन पति ने कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: महिला को बंधक बनाकर जेठ ने लूटी आबरू, फिर पति ने की दरिंदगी

आरोप है कि आरोपियों ने महिला को 13 नवंबर 2017 को जलाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 23 फरवरी 2018 को ससुराल पक्ष के लोग महिला के मायके में आए तथा मुकदमे में फैसला करने की धमकी देते दोबारा उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed