यूपी: ससुर-ननदोई ने किया बलात्कार, पति ने तलाक देकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक महिला के साथ पहले उसके ससुर और ननदोई ने दुष्कर्म किया और फिर पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां दहेज के लिए खरखौदा निवासी युवती को धौलाना क्षेत्र निवासी ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। पति ने उसे तलाक दे दिया और मायके छोड़ गया। पीड़ित की तहरीर पर खरखौदा थाने में पति समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। वहीं जानकारी मिलने पर एसएसपी ने कहा, तहरीर के आधार पर केस दर्ज लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
खरखौदा क्षेत्र की एक युवती की शादी हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी में उसके परिजनों ने आठ लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल वाले कार और दो लाख रुपये की मांग करते रहे थे। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर में बंद करके भूखा प्यासा रखा। वह बेटी के खातिर उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। 12 जुलाई को उसका पति किसी काम से गुरुग्राम गया था।
आरोप है कि उसके ससुर ने रेप किया। 14 जुलाई को ननदोई ने भी उसे हवस का शिकार बनाया। वह तीन माह की गर्भवती है। इसके बावजूद उस पर तरस नहीं खाया। मंगलवार को पति के लौटने पर उसने ससुर और ननदोई की हरकत बताई। इस पर सास ने उसे पीटा।
आरोप है कि उसके सास, ससुर व ननदोई ने पति से कहा कि उसे तलाक दे दे। इस पर उसके पति ने तीन बार तलाक बोल दिया तथा उसे कार में बैठाकर उसी दिन शाम को खरखौदा उसके मायके छोड़ गया।
इसके बाद पीड़ित अपने भाइयों के साथ थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि विवाहिता के पति, सास, ससुर और ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन तलाक देने के आरोपों के बारे में उच्चाधिकारियों और कानूनी विशेषों से सलाह ली जा रही है।
विवाहिता के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट सहित तीन तलाक देकर मायके छोड़ जाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - राजेश पांडेय, एसएसपी मेरठ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/