{"_id":"6259fcedd6051438a26e88a3","slug":"up-raids-on-medicine-shops-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में दवा की दुकानों पर छापामारी, जानें, जांच में क्या मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में दवा की दुकानों पर छापामारी, जानें, जांच में क्या मिला
Sat, 16 Apr 2022 04:47 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:47 AM IST
सार
दवा दुकानों पर शुक्रवार को छापामारी की गई। ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि नटराज दवा स्टोर पर दर्द निवारक और पेट दर्द की दवा के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट के अवैध विक्रय पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शुक्रवार को दवा दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। वहीं दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर छापामारी अभियान चलाया। इसमें दोनों दुकानों पर लाइसेंस थे, लेकिन दोनों दुकानों पर रखरखाव में अनियमितता मिली है।
विज्ञापन
ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि नटराज दवा स्टोर पर दर्द निवारक और पेट दर्द की दवा के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच
विज्ञापन
खैरनगर में रॉयल और नटराज मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार शाम को औषधि विभाग की टीम के दो इंस्पेक्टर, सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट छापामारी के लिए पहुंचे। दोनों दवा विक्रेताओं के खिलाफ शिकायतें जिला प्रशासन और औषधि विभाग को मिल रही थी। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि नटराज स्टोर में कई दवाओं के बिल भी दुकानदार नहीं दिखा सका। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: पश्चिमी यूपी में हुई ऐसी चार बड़ी वारदात, जिनसे कांप उठा हर किसी का कलेजा, दर्दनाक हैं तस्वीरें