फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: पश्चिमी यूपी में हुई ऐसी चार बड़ी वारदात, जिनसे कांप उठा हर किसी का कलेजा, दर्दनाक हैं तस्वीरें

Fri, 15 Apr 2022 10:44 PM IST
कपिल kapil कपिल कुमार, अमर उजाला मेरठ
कपिल कुमार, अमर उजाला मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Apr 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Four was murdered by relatives including woman student in Meerut Saharanpur and Baghpat
पश्चिमी यूपी में चार हत्याएं। - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में चार ऐसी वारदातें हुईं, जिनसे हर किसी का कलेजा कांप उठा। दिनदहाड़े कत्ल की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, इससे लगता है कि पश्चिमी यूपी में पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों के साथ-साथ छोटी उम्र के युवा और किशोर भी हत्यारे बन रहे हैं। जिन हाथों से छात्रों को लिख-पढ़कर बड़े अफसर बनना चाहिए, वे उन्हीं हाथों से अपने भविष्य को दागदार बना रहे हैं। सवाल उठता है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के लाख दावे करने के बावजूद भी लगातार हत्याएं क्यों हो रही हैं? अगर इसी तरह कम उम्र के युवा वारदात करते रहे तो अन्य युवाओं के भविष्य पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। चार बड़ी घटनाओं को लेकर पेश है खास रिपोर्ट-



वारदात - 1
मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में बुधवार को बीटेक के छात्र निखिल तोमर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अन्य छात्र सहम उठे थे। वारदात के समय कॉलेज में भगदड़ मच गई थी और आरोपी आसानी से फरार हो गए। इस वारदात से सवाल कॉलेज प्रशासन पर भी उठता है कि आखिर आरोपी हथियार लेकर कैसे प्रवेश कर गए। फिर हत्या करने के बाद मौके से फरार भी हो गए। क्या कॉलेज में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है?

UP Crime News: Four was murdered by relatives including woman student in Meerut Saharanpur and Baghpat
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

छेड़छाड़ के विवाद में थप्पड़ के बदले मार डाला
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक महीने पहले छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई थी। बुधवार को निखिल तोमर ने आरोपी आदर्श को थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला लेने के लिए आदर्श ने अपने साथियों के साथ मिलकर निखिल का कत्ल कर डाला। निखिल के शरीर पर 20 से ज्यादा बार वार किए गए, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। उधर, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां रेखा सदमे में हैं। पिता पुष्पेंद्र भी बेटे से हुई आखिरी बात को बार-बार याद करके कंपकंपा रहे हैं। बेटे की हत्या का ऐसा सदमा लगा कि वह अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। निखिल तोमर बागपत जनपद के शिकोहपुर गांव का रहने वाला था। निखिल की हत्या से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। उधर, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

UP Crime News: Four was murdered by relatives including woman student in Meerut Saharanpur and Baghpat
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

वारदात - 2
मामूली सा विवाद, हत्यारों ने ले ली लाडले की जान

सहारनपुर जनपद में भी चौंकाने वाली वारदात हुई है। यहां दो नाबालिग छात्र समेत तीन आरोपियों ने बैग की तनी के विवाद में कक्षा 10वीं के छात्र वंश (16) पुत्र जितेंद्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर डाली। वारदात के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी छात्रों ने वारदात का खुलासा किया है। पूछताछ में बताया गया कि बैग की तनी तोड़ने के विवाद में तनातनी चल रही थी। मृतक वंश और आरोपी छात्रों ने इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।

ऐसे हुई थी विवाद की शुरुआत
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले एक छात्र का इसी स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग आरोपी से 11 अप्रैल को स्कूल में बैग की तनी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर दोनों पक्ष के छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस बात को नाबालिग आरोपी ने अपने दोस्त वैभव और अपने भाई हिमांशु को बताई थी। वहीं दूसरे पक्ष के छात्र ने पड़ोस में रहने वाले गोचर इंटर कॉलेज के छात्र वंश को झगड़े की जानकारी दी, उस दौरान वंश भी दूसरे पक्ष की ओर से झगड़े में शामिल हो गया था। तभी से दोनों पक्ष के छात्रों में तनातनी बनी हुई थी। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी छात्रों के पास से तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Four was murdered by relatives including woman student in Meerut Saharanpur and Baghpat
teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

वारदात - 3
रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे, अपने ही बहा रहे अपनों का खून

रिश्तों की डोर कितनी कच्ची होती जा रही है, इसका कोई न कोई उदाहरण हमारी आंखों के सामने हर रोज रहता है। मामूली बातों पर अपने ही अपनों के हत्यारे बन रहे हैं। जिन रिश्तों में साथ-जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं, उन्हीं रिश्तों को खून से दागदार किया जा रहा है। मेरठ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। 13 साल पहले जिस प्रेमी युगल ने जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था, अब वही प्रेमी अपनी प्रेमिका (पत्नी) की जान का दुश्मन बन गया। प्रेमी पति ने पहले हथौड़े और फिर चाकू से आखिरी सांस तक पत्नी पर वार किए, इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुखद यह है कि महिला की हत्या के बाद 12 साल के बेटे की परवरिश पर अंधेरा सा छा गया है।

शराब के लिए रुपये न देने पर शिक्षिका पत्नी को मार डाला
कंकरखेड़ा क्षेत्र के शिवलोकपुरी कॉलोनी में हुई सनसनीखेज वारदात से हर कोई सहम उठा। शराब के लिए रुपये न देने पर पति देवेंद्र वर्मा (44) ने अपनी शिक्षिका पत्नी प्रतिमा वर्मा (42) को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी ने पहले हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, फिर सांस चलती देख चाकू से गला काट दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिल-दहला देने वाली इस वारदात को दंपती के 12 साल के बेटे आशु ने अपनी आंखों से देखा। वह पिता से मां को नहीं मारने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी देवेंद्र को बेटे पर भी रहम नहीं आया। आरोपी ने बेटे से मां की गोद छीन ली, जिससे उसकी परवरिश पर अंधेरा सा छा गया है। वहीं वारदात के बाद थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचे आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
UP Crime News: Four was murdered by relatives including woman student in Meerut Saharanpur and Baghpat
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

वारदात - 4
समाज के तानों से तंग आकर बहन को मार डाला

भाई-बहन का रिश्ता कितना अटूट होता है, यह तो सिर्फ एक बहन का दिल ही जानता है। लेकिन बागपत में एक भाई ने इस रिश्ते को खून से दागदार कर दिया। बहन तरन्नुम (17) का कसूर सिर्फ इतना था कि उसका पड़ोस के गांव बरसिया व दूर के रिश्तेदार जाकिर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम-प्रसंग का ज्यादा लोगों को पता था, जिससे वे तरन्नुम के भाई मोनिश को ताने मारते थे। इन्हीं तानों से तंग आकर मोनिश ने बहन की हत्या की साजिश रची और बुधवार की रात में मोनिश ने पहले तरन्नुम को छत से फेंक दिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी भाई बोला, अब हो रहा पछतावा
पुलिस पूछताछ में आरोपी मोनिश ने बताया कि उसे अपनी बहन की हत्या करने का पछतावा हो रहा है। उसने कहा कि वह लोगों के तानों से परेशान आ गया था, जिस वजह से गुस्से में तरन्नुम की हत्या कर डाली। वहीं सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि आरोपी मोनिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed