फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Pregnant woman died in suspicious circumstances,in-laws accused of murder

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Mon, 29 Apr 2019 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
UP: Pregnant woman died in suspicious circumstances,in-laws accused of murder
सांकेतिक तस्वीर
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि महिला को ससुराल वाले हमेशा किसी न किसी कारण तंग करते थे।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जानसठ के गांव मकसूदाबाद निवासी मोहम्मद वकील अहमद ने 12 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री गुलशाना (35) का निकाह खतौली के गांव नंगला रुर्द निवासी अनीस के साथ किया था। गुलशाना के सात बच्चे हैं। गुलशाना गर्भवती थी और काफी दिनों से बीमार भी चल रही थी। रविवार देर रात को गुलशाना की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुलशाना की मौत की खबर सुनकर मायके वाले गांव नंगला रुर्द में रात में ही पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल वालों पर गुलशाना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मायके वालों का आरोप था कि ससुराल वाले गुलशाना को तंग करते थे। इसलिए ससुराल वालों ने ही गुलशाना की हत्या की है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका के परिजनों ने पुलिस को हत्या की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर हरसरन का कहना है कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया गुलशाना की मौत बीमारी से होने का पता चला है। इसके बावजूद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत होने के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस जांच में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed