फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police now would be Hitech got 76 thousand new constables

हाईटेक होगी यूपी पुलिस, मिले 76 हजार नए सिपाही

Mon, 16 Jul 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Jul 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
UP police now would be Hitech got 76 thousand new constables
UP police

 पुलिस विभाग के लिये अच्छी खबर है। यूपी पुलिस का कुनबा बढ़ गया है और अब पुलिस हाईटेक तरीके से अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर सिद्ध होगी। यूपी पुलिस को 76 हजार सिपाही मिल गए हैं। 36 हजार सिपाही अलग-अलग प्रदेश के अलग अलग जनपदों को मिल जाएंगे। मेरठ जोन को तीन हजार और मेरठ जिले को 350 सिपाही मिल गए हैं।

विज्ञापन


1450 लोगों की सुरक्षा एक सिपाही के जिम्मे
मेरठ जिले में करीब 2,500 सिपाहियों की पोस्टिंग है। मेरठ की करीब 39 लाख की आबादी बताई जाती है। औसतन 1450 लोगों की सुरक्षा पर एक सिपाही तैनात है। इस औसत को देखते पुलिस वालों की काफी कमी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी के साथ साथ अपराध पर शिकंजा कसना प्रदेश सरकार की मंशा है, लेकिन अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आपराधिक घटना होने पर पुलिस अधिकारी फोर्स कम होने का ठीकरा सबसे पहले फोड़ते है। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदेश में मेरठ समेत कई जगहों पर बवाल हुआ। 
विज्ञापन

जिसमें अधिकारियों ने पुलिस फोर्स कम होने का बात कही। इस बवाल के बाद शासन को भेजी गई हर जनपद पुलिस की रिपोर्ट में अधिकारियों ने फोर्स की कमी होने का जिक्र किया है। इसको देखते पुलिस फोर्स बढ़ाने पर सरकार का जोर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो भर्ती 76 हजार सिपाही मिले

जानकारी के अनुसार सन 2015 सपा सरकार में होने वाली 36 हजार कांस्टेबलों की भर्ती पर लगी रोक कोर्ट ने हटा दी। जिनमें से मेरठ जनपद को 350 कांस्टेबल मिले है। सन 2018 हाल में योगी सरकार में 40 हजार कांस्टेबलों की भर्ती हुई, जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। फिजिकल और लिखित परीक्षा हो चुकी है। प्रवेश पत्र देना बाकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना कि इस भर्ती से कांस्टेबलों की काफी भरपाई होने की उम्मीद है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली समेत मेरठ जोन को सबसे ज्यादा कांस्टेबल मिलेंगे।

साइबर एक्सपर्ट ज्यादा 

एएसपी सतपाल सिंह का कहना है कि नई भर्तियों में कांस्टेबलों को ट्रेनिंग में साइबर की भी जानकारी दी जा रही है। 36 हजार वाली भर्ती में 30 फीसदी कांस्टेबल साइबर में एक्सपर्ट बताए गए है। जिससे पुलिसिंग ओर बेहतर होगी। क्योंकि फिलहाल साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उस पर शिकंजा कसने के लिए साइबर एक्सपर्ट पुलिस वालों ज्यादा होने की जरूरत है। मेरठ जिले को 150 सिपाही साइबर एक्सपर्ट मिले है। 
 
पुलिसिंग होगी मजबूत

एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के मुताबिक पुलिस की संख्या बढ़ने से अपराध पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस को तकनीकी संसाधन मुहैया कराने की बात चल रही है। जिससे पुलिसिंग मजबूत होगी। मेरठ जोन में करीब तीन हजार से अधिक सिपाही मिले हैं,जल्द ही और सिपाही मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed