सिपाही भर्ती: अभ्यर्थी बोले- करंट अफेयर्स आसान, गणित-रीजनिंग ने लिया इम्तिहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए पहली बार 24 सेट के प्रश्नपत्र का प्रयोग किया गया। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पहली बार इस तरह का प्रश्न पत्र देखने को मिला है। पेपर का यह बदला स्वरूप अच्छा रहा। हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स तो आसान था, लेकिन गणित और रीजनिंग ने अभ्यर्थियों को परेशान रखा।
सहारनपुर की गरिमा सहगल ने बताया कि पेपर में कुछ भी ऐसा नहीं आया था जो इंटर तक के कोर्स में उसने न पढ़ा हो। पेपर काफी आसान आया है, लेकिन इसमें सफल वही अभ्यर्थी होंगे, जिन्होंने अच्छी तैयारी की होगी।
सहारनपुर के मल्लीपुर निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि पेपर इतना टफ होगा, उम्मीद नहीं थी। पेपर में रीजनिंग ने परेशान करके रखा। गणित, जीके, हिंदी बहुत आसान थी।
सहारनपुर के देवबंद निवासी अंजना ने कहा कि तैयारी के हिसाब से प्रश्न आए। ओवर ऑल पेपर ठीक रहा। गणित और रीजनिंग कुछ टफ थी, लेकिन जनरल नॉलेज आसान रही।
सहारनपुर की कंचन ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा लगा। ऐसा कुछ नहीं था जो तैयारी के हिसाब से न आया हो। गणित से जुड़े प्रश्नों ने जरूर परेशान किया। लेकिन रीजनिंग, हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से राहत मिली।
सहारनपुर की मोनिका ने कहा कि ओवर ऑल पेपर बहुत अच्छा रहा। गणित, सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न सामान्य आए। रीजनिंग ने जरूर परेशान किया।
सहारनपुर के इशांत ने कहा कि गणित के प्रश्न बेहद आसान रहे, लेकिन पेपर के लिए समय बहुत कम दिया। जनरल नॉलेज के प्रश्नों ने परेशान किया, लेकिन पेपर बहुत ही अच्छा रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/