फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police force recruitment 2019: Ruckus of Candidates in Meerut

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: दौड़ स्थगित, अभ्यर्थियों ने जाम लगाकर काटा हंगामा

Wed, 23 Jan 2019 01:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 23 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
UP Police force recruitment 2019: Ruckus of Candidates in Meerut
मेरठ में अभ्यर्थियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रुड़की रोड स्थित पीएसी (आरआरएफ) के मैदान में चल रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ बारिश के चलते मैदान में हुए जलभराव के कारण मंगलवार को स्थगित हो गई। दौड़ के लिए एक सप्ताह के समय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने रुड़की रोड पर पीएसी वाहिनी के सामने पुलिस भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही जाम लगाकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन


मेरठ जोन के मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की मेरठ पुलिस लाइन में नापतौल और शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन के लिए सेंटर बनाया गया है। अभ्यर्थियों की दौड़ रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी (आरआरएफ) के मैदान पर चल रही है। तीसरे चरण की मेरिट लिस्ट जारी होने पर महिला अभ्यर्थियों की नापतौल और दौड़ शुरू हुई थी।
विज्ञापन


बारिश के चलते मैदान में पानी भरा तो मंगलवार को दौड़ नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों द्वारा दौड़ के लिए एक सप्ताह के समय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए रुड़की रोड पर जाम लगा दिया। अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जाम नहीं खोला। सूचना पर इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने पर अभ्यर्थियों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

62 अभ्यर्थियों की हुई नापतौल
सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और नापतौल का मंगलवार को आखिरी दिन था। 62 महिला अभ्यर्थी नापतौल के लिए पहुंची। 

बारिश के कारण मैदान में पानी भरने के बाद दौड़ को भर्ती बोर्ड के निर्देश पर स्थगित किया गया था। अभ्यर्थी गलत तरीके से एक सप्ताह बाद दौड़ कराए जाने की मांग कर रहे थे। भर्ती बोर्ड के निर्देश पर ही दौड़ के लिए अगली तारीख दी जाएगी। पूरे मामले की रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को भेज दी गई है। - संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक/ नोडल अधिकारी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed