मेरठ में नहीं थम रही बारिश, भरभराकर गिरी पुलिस चौकी, कई सिपाही घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे जानिए कैसे हुआ यह हादसा :-
गश्त के लिए निकले थे सिपाही
हादसा मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुआ। जहां मूसलाधार बारिश के चलते थाना लिसाड़ी गेट की इस्लामाबाद पुलिस चौकी भरभराकर गिर पड़ी, घटना सुबह के वक्त हुई जब शहर में जबरदस्त बारिश हो रही थी।
जानकारी के मुताबिक सवेरे साढ़े पांच बजे गश्त पर निकले पुलिस फैंटम के तीन सिपाही नौशाद, सावनपाल और सोहनपाल बारिश से बचने के लिए पुलिस चौकी में ठहरे गए। इसी बीच चौकी की दीवार सहित एक हिस्सा गिर पड़ा। इस हादसे में तीनों सिपाही मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे और घायलों का उपचार कराया।
हादसे में पुलिस चौकी में खड़ी तीन बाइक भी मलबे में दब गईं जिनमें एक डायल 100 की फैंटम भी है। इसके अलावा 3 अन्य प्राइवेट वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें