यूपी: दो पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई सालों से मेरठ में रह रहे थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को पाकिस्तान मूल के दो नागरिकों को इंदौर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये दोनों नागरिक पिछले कई सालों से मेरठ के पल्ल्वपुरम क्षेत्र में रह रहे थे। वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने दोनों पर विदेशी अधिनियम में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
जानें क्या था पूरा मामला :-
मोदीपुरम चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद निकेतन कॉलोनी में पाकिस्तान मूल के दो नागरिक जुगेश कुमार व संजीव कुमार पुत्र राधेश्याम (दोनों सगे भाई) दीर्घ वीजा पर रह रहे थे। लेकिन करीब तीन माह पूर्व दोनों स्थानीय पुलिस और एलआईयू को सूचना दिए बिना अचानक गायब हो गए थे। एलआईयू इंस्पेक्टर पूनम पुंडीर ने दोनों भाइयों के खिलाफ 6 जून 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मेरठ पुलिस दोनों की तलाश में लग गई।
पिछले 27 साल से भारत में रह रहे थे
दोनों भाईयों में से एक संजीव मार्केटिंग का काम करता है, वहीं जुगेश इंजीनियर है। बताया गया कि राधेश्याम और उनकी पत्नी निर्मला पाकिस्तान के थे। लेकिन पिछले 27 साल से भारत में रह रहे थे। दोनों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि उनके दोनों बेटों संजीव और जुगेश ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया था।
दोनों ने संबंधित फाइल को मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसफर कराने के लिए भी अर्जी लगाई थी। जिसके बाद एलआईयू और पुलिस सक्रिय हो गई। एसआई उपेंद्र मलिक ने टीम के साथ इंदौर पहुंचकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/