फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up on driving seat, lead 61 run

ड्राइविंग सीट पर यूपी, 61 रन की बढ़त 

Wed, 26 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 26 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
up on driving seat, lead 61 run
आउट की अपील करते यूपी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
 भामाशाह पार्क में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के मैच में यूपी ने गोवा पर शिकंजा कस दिया है। गोवा की पहली पारी के 196 रनों के जवाब में यूपी ने 257 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मेजबानों को 61 रनों की बढ़त मिल गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह यूपी की पारी शुरू हुई। ओपनर बल्लेबाज शिवम चौधरी (कप्तान) और शुभम अग्रवाल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। शिवम चौधरी ने 81 गेंदों पर 67 रन बनाए। शुभम अग्रवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद पर ताबड़तोड़ 61 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद आए शुभम चौबे ने 46, फराज ने 25 और विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने 45 रनों की पारी खेली। यूपी की पूरी टीम 48 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गई। यूपी ने पहली पारी में 61 रन की लीड लेकर एक बोनस अंक अपने खाते में जोड़ लिया है। गोवा की ओर से लक्ष्य गर्ग, श्रीनिवास फडते और ऋषिकेश नायक ने 3-3 विकेट लिए। 61 रन से पिछड़ी गोवा की टीम दूसरी पारी खेलने उतरी तो उसके ओपनर बल्लेबाज कल्लाल मैत्रा और प्रथमेश गावेश ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 50 रन तक पहुंचाया। लेकिन उसी समय गेंदबाजी करने पहुंचे कप्तान शिवम चौधरी ने प्रथमेश को 17 के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया। शिवम ने कल्लाल को 33 और इशान को 9 रन पर अपना शिकार बनाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक गोवा ने तीन विकेट पर 102 रन बना लिए थे। श्रीनिवास 22 और शिवम 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। दूसरी पारी में गोवा की 41 रन की बढ़त हो गई है। बुधवार को यूपी की टीम तीसरे दिन ही खेल खत्म करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed