{"_id":"64145d899b5b0904510517c7","slug":"up-news-youth-father-shot-after-love-marriage-in-kithore-of-meerut-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेम-विवाह के विरोध में युवक के पिता को मारी गोली, वारदात के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेम-विवाह के विरोध में युवक के पिता को मारी गोली, वारदात के बाद आरोपी फरार
Fri, 17 Mar 2023 06:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:01 PM IST
सार
Meerut News : प्रेम-विवाह के विरोध में युवक के पिता को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर शकरपुर में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये है मामला
गोविंदपुर शकरपुर गांव में प्रेम-विवाह के बाद से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। वहीं प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को खेत में काम कर रहे युवक के पिता को गोली मार दी। गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने से युवक का पिता घायल हो गया। परिजनों ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किठौर के गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी रकम सिंह के बेटे ने पड़ोसी गांव की ही एक युवती से तीन माह पूर्व लव मैरिज की थी। लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने खेत में काम कर रहे लड़के के पिता रकम सिंह (55) को गोली मार दी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मां-बेटी की हत्या का ऐसा राज, अफसर भी हैरान, शिक्षिका के इश्क में डूबा था पति, अब पूछताछ में उगला पूरा सच
परिजनों ने घायल रकम सिंह को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घायल के परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी की इन तस्वीरों में देखें हड़ताल का असर, अफसरों ने बिजलीघरों पर लगाए ताले,परेशानी में हजारों लोग