फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS woman gave birth to an apprentice at a tea shop in Saharanpur

यूपी: तड़पती रही गर्भवती महिला, नहीं पहुंची एंबुलेंस, चाय की दुकान पर शिशु को दिया जन्म

Fri, 02 Nov 2018 09:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS woman gave birth to an apprentice at a tea shop in Saharanpur
नवजात शिशु

सरकारी तंत्र की लापरवाही का आलम यह है कि शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला ने चाय की दुकान पर पड़ी बेंच पर ही एक शिशु को जन्म दिया। दुकानदार और अन्य लोग महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करते रहे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की जा सकी। दुकानदार एवं आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर महिला के पति को एक टेंपो किराए पर कराया और उसमें महिला और उसके नवजात शिशु को घर पहुंचाया। यह मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है। 

विज्ञापन


जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के हथौली गांव निवासी हंसराज मन्नत पूरी होने पर गुरुवार की शाम गर्भवती पत्नी सोनिया और पड़ोसी राजू के साथ देवी दर्शनों के लिए सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचा था। शुक्रवार की सुबह जब वह रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे, तो हंसराज ने दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर दाऊदपूरा बस स्टैंड पर चाय पीने के लिए एक दुकान पर रिक्शा रोक दी। वह चाय पीने के लिए बेंच पर बैठ गए। अचानक सोनिया को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर हंसराज व राजू ने दुकानदार तेजपाल से मदद मांगी। बकौल तेजपाल उसने महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा 102 पर कॉल की, लेकिन उसकी कॉल रिसीव नहीं की गई। उसके अलावा भी कई और लोगों ने 102 पर कॉल करने के लिए ट्राई किया लेकिन, किसी की कॉल रिसीव नहीं हो सकी। महिला प्रसव पीड़ा से बेंच पर लेटी हुई तड़पती रही। इसी दौरान सोनिया ने बेंच पर एक बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन

इस पर तेजपाल अपने घर पहुंचा और परिवार की दो महिलाओं को लेकर दुकान पर आया। महिलाओं ने सोनिया की देखभाल की। इसके बाद दुकानदार और अन्य लोगों ने मिलकर हंसराज को एक टेंपो किराए पर करके दिया, जिसमें सोनिया और उसके नवजात शिशु को उसके घर पर भेजा गया। 

उधर, सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि 102 की सभी काल लखनऊ से संबंधित होती है। यदि एक से अधिक बार भी काल करने पर रिसीव नहीं की गई तो मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed