फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Viral and dengue havoc continues in Firozabad and alert has been issued in Meerut

यूपी में खतरा: फिरोजाबाद में वायरल-डेंगू का कहर, मेरठ में अलर्ट जारी, बरतें ये सावधानी

Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
सार

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मेरठ में अभी डेंगू के मरीज ज्यादा नहीं मिले हैं, फिर भी एहतियातन ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया की जांच बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
UP News: Viral and dengue havoc continues in Firozabad and alert has been issued in Meerut
डेंगू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आहट के बीच फिरोजाबाद और कासगंज जिले में वायरल बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है। दोनों जिलों में बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। इसे लेकर मेरठ में भी अलर्ट घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मेरठ में अभी डेंगू के मरीज ज्यादा नहीं मिले हैं, फिर भी एहतियातन ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया की जांच बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की लैब में डेंगू की जांच की सुविधा है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने की भी हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के भी निर्देश हैं कि शिक्षक और विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थानों में पैंट, पूरी बांह की शर्ट और जूते-मोजे पहन कर आएं। डीएम ने सभी विभागों को भी अलर्ट किया है। बेहतर यही है कि डेंगू रोग से पूर्व ही बचाव किया जाए। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर से डेंगू रोग हो जाता है। डेंगू रोग का प्रारंभिक उपचार नहीं लेने एवं लापरवाही बरतने पर प्लेटलेट्स की शरीर में कमी हो जाती है। आखिर में प्लेटलेट्स शरीर में चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू रोग के लक्षण
अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशी में दर्द एवं बदन दर्द, स्वाद का पता नहीं चलना, चक्कर आना, जी घबराना एवं उल्टी आना।

यह बरतें सावधानी
घर में कूलर को सप्ताह में एक बार साफ कर नया पानी भरें
घर की छत पर कबाड़ हटाएं
कबाड़ में भरे पानी को साफ करें
पुरानी टंकी, बाल्टियों पर लंबे समय तक पानी भरकर नहीं रखें
अगर घरों के पास बरसात का साफ पानी भरा हो तो इसमें भी एंटीलार्वा एक्टिविटी कराएं
डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं

डेंगू रोग के मच्छर को पनपने से रोकने से बीमारी से बचा जा सकता है। जिलेभर में घर-घर, स्कूल, अस्पताल, छात्रावासों में टंकियां, कूलर, कंटेनर की जांच, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई जा रही है। - डॉ. सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed