फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS Video made of woman Delivery at Muzaffarnagar Hospital

शर्मनाक करतूत: डिलीवरी के वक्त बनाई महिला की वीडियो, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 23 Oct 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Video made of woman Delivery at Muzaffarnagar Hospital
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में खतौली सीएचसी के ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में एक महिला की सिजेरियन डिलीवरी के दौरान बनाई गई वीडियो वायरल कर दी गई। किसी कर्मचारी की इस शर्मनाक करतूत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मोबाइल से बनी यह वीडियो क्लिप सोमवार की है और सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी से जवाब तलब करते हुए एसीएमओ को जांच सौंपी है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल हुई इस क्लिप में एक स्थानीय महिला की प्रसव शल्य चिकित्सा को दर्शाया गया है। सोमवार को डॉ. राजीव निगम के निर्देशन में सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर में महिला का यह सर्जरी हुई थी। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि सीएचसी पर ही प्राइवेट सर्जन से शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है और मानदेय में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाती है। इसी क्लिप के एक हिस्से को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें सर्जरी के बाद प्रसूता को टांके लगाए जा रहे हैं। इसमें महिला का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। जो स्वास्थ्य विभाग के नियमों का उल्लंघन है। क्योंकि बनाई जाने वाली क्लिप में महिला का चेहरा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

सीएमओ का कहना है कि सर्जरी की क्लिप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों द्वारा उन्हें भेजी जाती है, जिसे वे केस सत्यापन के तौर पर लखनऊ फॉरवर्ड करते हैं। लेकिन पूरा मामला विभागीय और गोपनीय होता है। उन्होंने माना कि क्लिप वायरल होना गलत है और सीएचसी खतौली प्रभारी डॉ. बबीता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसीएमओ डॉ. शरण सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed