फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: two youths died and two people injured in road accident at Saharanpur

सहारनपुर: कार ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 26 Oct 2020 02:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Oct 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
UP News: two youths died and two people injured in road accident at Saharanpur
हादसे के क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के नागल सिड़की पुलिस चौकी के निकट सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


सिड़की पुलिस चौकी पुल के पास झबरेड़ा और टपरी जाने के लिए सर्विस रोड बना है। वहीं पास में पेट्रोल पंप है। एक ट्रक चालक सर्विस रोड पर ट्रक खड़ा करके पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए पूछने गया। लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं था। इसी बीच पीछे से एक कार आई और उसने ट्रक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चार युवकों को कार से निकाला। जिसमें फैसल उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद फैयाज निवासी शेरकोट बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अन्य तीनों युवकों को अस्पताल भिजवाया। जहां रास्ते में जीशान उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र नसीम निवासी नहटौर ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दिन निकलते ही बड़ी वारदात, सीमेंट व्यापारी की हत्या के बाद... अफसरों में मचा हड़कंप

इसके अलावा दानिश उम्र 26 वर्ष पुत्र चामू निवासी जमालपुर थाना नगीना व सहमत आजम उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र अब्दुल अजीज निवासी नहटौर बिजनौर को जिला अस्पताल भिजवाया।

बताया गया कि मरने वाले दोनों युवक और घायल युवक बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed