{"_id":"5fa0f9808ebc3e9bd17d981c","slug":"up-news-transporter-s-son-has-kidnapped-in-meerut-and-crooks-have-demanded-ransom-of-50-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में 15 साल के किशोर का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 50 करोड़ की फिरौती, अफसरों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में 15 साल के किशोर का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 50 करोड़ की फिरौती, अफसरों में मची खलबली
Tue, 03 Nov 2020 12:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
आरिफ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शास्त्री नगर सेक्टर-12 से बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर का 15 साल का बेटा अगवा कर लिया। उसे छोड़ने के लिए 50 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस में खलबली मच गई है। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को किशोर की तलाश में लगा दिया है।
विज्ञापन
किठौर के राधना गांव निवासी आसिफ शास्त्री नगर सेक्टर-12 में रहते हैं। उनके 12 ट्रक हैं। आसिफ सोमवार को पत्नी व छोटी बच्ची के साथ गांव गए थे। उनका बेटा आरिफ अपनी छोटी बहन के साथ घर पर था। जब शाम को दंपती वापस लौटा तो आरिफ गायब मिला। आरिफ के मोबाइल नंबर से घर के नंबर पर 50 करोड़ की फिरौती का मैसेज आया हुआ था। घर पर एक चिट्ठी भी छोड़ी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नकली करेंसी का हब बन रहा मेरठ, शातिर सुनील ने खोले कई बड़े राज, इन लोगों को निशाना बनाता था गिरोह
विज्ञापन
नौचंदी थाना पुलिस ने बताया कि आसिफ की पहली पत्नी की मौत हो गई। दो महीने पहले ही उसने दूसरी शादी की है। बेटा और दोनों बेटियां पहली पत्नी से हैं। पीड़ित की तहरीर पर देर रात अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/