फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut accident... Life was buried in the debris, there was an outcry when it came out as a dead body

UP News: मेरठ हादसा... मलबे में दफन हुई थी जिंदगी, लाश बनकर निकले तो मची चीत्कार

Sun, 15 Sep 2024 01:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Sep 2024 01:24 AM IST
सार

मेरठ के जाकिर कालोनी में बारिश के कारण तीन मंजिला मकान गिर गया। एक पिता और उनके तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
UP News: Meerut accident... Life was buried in the debris, there was an outcry when it came out as a dead body
मलबे से निकाला गया शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहिया नगर के जाकिर कॉलोनी में नफ्फो उर्फ नफीसा की डेयरी पर शाम करीब पांच बजे से बड़ी संख्या में लोग दूध लेने के लिए पहुंचने लगते हैं। गनीमत यह रही कि 4.30 बजे हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह और शाम के वक्त दूध लेने आने वालों में करीब दो घंटे तक 25 से 30 लोग वहां मौजूद रहते हैं। यदि यह हादसा और आधे घंटे या फिर एक घंटे बाद हुआ होता तो अंदाजा लगाइए डेयरी पर उस वक्त क्या नजारा होता। 
विज्ञापन


UP News: Meerut accident... Life was buried in the debris, there was an outcry when it came out as a dead body
मलबे से निकाली गई महिला। - फोटो : अमर उजाला
किसी भी हादसे में किसी का दुनिया से यूं चले जाना कभी भी अच्छा नहीं माना जा सकता। रात के करीब डेढ़ बजे तक हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। मलबे से ज्यादातर लोग लाश बनकर निकल रहे थे। वहां चीखों पुकार मची हुई थी। लोग अपनों के लिए रो रहे थे। उनके अपने जो मलबे में जिंदा दफन हो गए थे, उनकी सलामती के लिए रो-रोकर दुआएं मांग रहे थे। राहत और बचाव दल के लोगों से मिन्नतें कर रहे थे कि कुछ भी करके उनके अपनों को जिंदा व हिफाजत के साथ निकाल लें। जैसे-जैसे रात चढ़ रही थी, वैसे वैसे लोगों की उम्मीद की डोर नाजुक होती जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed