{"_id":"61706edfe6040042530a4ad4","slug":"up-news-the-son-of-bjp-councilor-has-kidnapped-a-girl-in-meerut-police-have-registered-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 11वीं की छात्रा को अगवा कर ले गया भाजपा पार्षद का बेटा, आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 11वीं की छात्रा को अगवा कर ले गया भाजपा पार्षद का बेटा, आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
Thu, 21 Oct 2021 01:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:02 AM IST
सार
भाजपा पार्षद के बेटे पर आरोप लगा है कि वह दिनदहाड़े एक युवती को अगवा कर ले गया। इस मामले में मेडिकल थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में जागृति विहार की एक छात्रा का बुधवार को दिनदहाड़े अपहरण हो गया। छात्रा के परिजनों ने भाजपा पार्षद समीर चौहान के बेटे को नामजद आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तक पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार की एक नाबालिग लड़की कक्षा 11वीं की छात्रा है। बुधवार शाम छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने भाजपा पार्षद समीर चौहान के बेटे नितिन चौहान के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मेडिकल पुलिस ने दोनों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। विवेचक इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी भी शाम छह बजे से लापता है। तलाश में दो टीम लगाई हैं। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि एसओजी को भी तलाश में लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम
विज्ञापन
राजनीति के तहत फंसाया मेरा बेटा
छात्रा का एक रिश्तेदार भी भाजपा नेता है। राजनीति के तहत मेरे बेटे नितिन को फंसाया है। वह शाम छह बजे से लापता है। पूरा परिवार उसे ढूंढ रहा है। नितिन के पास पैसे भी नहीं हैं। वह टी-शर्ट, लोवर और चप्पल पहने है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बेटे को ले जाते दिखाई दे रहा है। मैं भी बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। - समीर चौहान, भाजपा पार्षद वार्ड 14
यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क