फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The farmers have protest in Collectorate office and Demand to start purchasing center in Baghpat

यूपी: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, वहीं धरने पर बैठे, अधिकारियों को बनाया बंधक, हुई नोकझोंक

Mon, 06 Dec 2021 10:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Dec 2021 10:31 PM IST
सार

बागपत में क्रय केंद्रों पर तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों को बंधक बना लिया और चेताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं तो कलेक्ट्रेट में गन्ना डालेंगे।

विज्ञापन
UP News: The farmers have protest in Collectorate office and Demand to start purchasing center in Baghpat
किसानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में रमाला शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर तौल नहीं होने से नाराज कई गांवों के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों की गन्ना अधिकारी से नोकझोंक भी हुई। वहीं, रमाला मिल के अधिकारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरने पर कलक्ट्रेट में गन्ना डालने की चेतावनी दी।  

विज्ञापन


बागपत शुगर मिल की क्षमता कम होने के कारण फैजपुर निनाना, फैजल्लापुर, नैथला, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, सरूरपुर कलां, खेड़की में रमाला शुगर मिल के क्रय केंद्र लगाए गए थे। शुगर मिल को शुरू हुए करीब 45 दिन हो गए। वहीं 24 नवंबर को इंडेंट जारी किया गया और एक ही दिन तौल हुई। उसका गन्ना भी क्रय केंद्रों पर पड़ा है। तौल नहीं होने से किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है। जिससे गुस्साए इन गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वे हंगामा कर धरना देकर बैठ गए। उन्हें समझाने जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती पहुंचे तो उनसे नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद रमाला शुगर मिल के सीसीओ व अन्य अधिकारी पहुंचे। किसानों ने उन्हें बंधक बनाकर अपने बीच में बैठा लिया। वहां किसानों ने कहा कि उनका गन्ना खेतों में खड़ा है। इससे गेहूं की बुआई नहीं हो सकी है। किसानों ने बताया कि कई दिन पहले भी कलक्ट्रेट में हंगामा करने पर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। जिस पर गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

वहीं किसानों ने धरना खत्म करते हुए चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट में गन्ना लेकर पहुंच जाएंगे। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष नीटू बौक्का, फैजल्लापुर से दिनेश डारेक्टर, विजय, रघुवीर, सुभाष, सरूरपुर से ओमपाल, बिल्लू, चंद्रहास, सहदेव, कालू मैनेजर, महेश, बिहारीपुर से विनोद, फूलकुमार, शीशपाल, देवेंद्र, बिरजू, खेड़ा से ओमवीर, सतपाल, राजेंद्र, राजीव, फैजपुर निनाना से जगवीर, हरपाल, तिसरपाल, सोहनवीर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed