{"_id":"61b8513b04c952709457277e","slug":"up-news-son-of-a-farmer-has-died-to-cold-during-protest-in-partapur-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: धरने पर बैठे किसान के बेटे की ठंड से मौत, डीएम की मौजूदगी में चला हंगामा, पीड़ित परिवार की ये मांगें हुईं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: धरने पर बैठे किसान के बेटे की ठंड से मौत, डीएम की मौजूदगी में चला हंगामा, पीड़ित परिवार की ये मांगें हुईं पूरी
Tue, 14 Dec 2021 06:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Dec 2021 06:45 PM IST
सार
मेरठ में धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक युवक भी धरने पर बैठा था। युवक की मौत से किसानों में भारी रोष है। उधर, युवक की मौत की खबर से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में धरने पर बैठे एक युवक की ठंड लगने से मौत होने की सूचना से हड़कंप मच गया। युवक की मौत के बाद गांव में दिनभर अफसरों की मौजूदगी में हंगामा चला। इस दौरान गांव में डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी, एडीएम सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार एक करोड़ रुपये की मांग और मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग रहे थे। वहीं शाम तक चले हंगामे के बाद डीएम-एसएसपी ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी और दोनों बच्चों को 18 साल तक फ्री शिक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि भूमि अधिग्रहण की नई नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर शताब्दीनगर सैक्टर-4 बी में भाकियू का धरना जारी है। वहीं कुछ किसान पानी की टंकी पर बैठकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि धरने पर बैठे कृष्णपाल चौधरी निवासी घोपला के बेटे राहुल चौधरी उर्फ डोकोमो (27) की बीती रात ठंड लगने से मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता विजयपाल घोपला का कहना है कि इस मामले में शासन-प्रशासन ढुलमुल रवैया अपना रहा है। पहले भी कई किसान धरने पर अपनी जान गवां चुके हैं। उधर, किसान के बेटे की मौत की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
वहीं किसान मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। भाकियू नेता विजयपाल घोपला ने कहा था कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो शव उठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस बार किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन का सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार मुआवजा मांग रहा है। कहा कि मुआवजा मिलते ही जमीन से कब्जा हटा लिया जाएगा। वहीं सपा नेता पवन गुर्जर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें