फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS Sexual assault on six year old girl in Muzaffarnagar

'आरोपी के बारे में बताने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम', 6 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

Wed, 24 Oct 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Sexual assault on six year old girl in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मुजफ्फरनगर में छह साल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फेल होने के बाद टावर पर लगे वायरलेस कैमरे से आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी उत्तराखंड निवासी है।

विज्ञापन


पुरकाजी में कस्बे के एक मोहल्ले की छह साल की छात्रा मंगलवार दोपहर स्कूल में मिड-डे मील नहीं बनने के कारण घर पर भोजन करने गई थी, लेकिन रास्ते से ही वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे बच्ची बदहवास हालत में कस्बे के हाईवे बाईपास के निकट एक खेत में राहगीर दंपति को रोते हुए मिली थी, जिन्होंने पास ही खेत में काम कर रहे एक युवक के सहयोग से बच्ची को उसके घर पहुंचाया था। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देख मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह के साथ ही विधायक प्रमोद उंटवाल व भाजपा नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूखी ने भी छात्रा के आरोपी के बारे में बताने वाले को 51 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी। मंगलवार की देर रात पुलिस ने बच्ची के दादा की तहरीर पर अपहरण व दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए रात से ही नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीसी कैमरों की फुटेज चेक की थी, लेकिन उक्त फुटेज में कुछ नहीं मिला। बुधवार को पुलिस ने नगर पंचायत के टावरों पर लगे वायरलेस कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान होने दावा किया, जो उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। 

इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि आरोपी उत्तराखंड के एक गांव का रहने वाला है, जो मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर लगातार दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।      

जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत स्थिर      
छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखे हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed