फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: ruckus between the two sides after low diesel was poured into the vehicle in Meerut

यूपी: अंतिम यात्रा वाहन में कम डीजल डालने पर भड़के लोग, जमकर हुआ हंगामा, फिर मारपीट और...

Mon, 03 May 2021 04:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 May 2021 04:16 PM IST
सार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अंतिम यात्रा वाहन में डीजल कम डालने को लेकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन
UP News: ruckus between the two sides after low diesel was poured into the vehicle in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अंतिम यात्रा वाहन में डीजल कम डालने को लेकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी देर गहमा-गहमी होती रही। फिर बाद में माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


यह घटना रविवार शाम की है। एक अंतिम यात्रा वाहन ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पहुंचा। चालक नीचे उतरा और डीजल डलवाने लगा। इसी दौरान डीजल भर रहे कर्मचारी पर चालक ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। वहीं हंगामा होता देख अंतिम यात्रा वाहन में मौजूद लोग बाहर निकल आए। इसी वाहन के साथ चल रहे कुछ बाइक सवार युवकों की कर्मचारी से हाथापाई हो गई। कोरोना काल में कालाबाजारी का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई और मामले की जानकारी ली। वहीं हंगामा बढ़ता देख पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को थाने ले आई। थाने में काफी लोग एकत्र हो गए। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लोग बेहद नाराज थे, उनका कहना था कि ऐसे समय मे जब लोग मुसीबतों से जूझ रहे हैं तो भी कुछ लोग घटतौली जैसी घटनाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली। बाद में दोनों पक्ष समझौता कर लौट गए। वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक विक्रम का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav Result 2021: भाजपा-सपा और बसपा प्रत्याशियों में चल रही कांटे की टक्कर, जानें- कौन कहां से आगे

देवबंद: नहीं रहे दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नूर आलम, दुनिया के इस्लामिक जगत में था बड़ा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed