फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Retired Colonel of Meerut... once used to defeat enemies, today doctor's daughter-in-law is torturing

UP News: मेरठ के रिटायर्ड कर्नल... कभी दुश्मनों को चटाते थे धूल, आज डॉक्टर बहू कर रही प्रताड़ित

Wed, 11 Sep 2024 12:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 12:08 AM IST
सार

मेरठ के एक कर्नल और उनकी पत्नी को पुत्रवधू ने परेशान कर रखा है। पुत्रवधू भी कोई आम नहीं है, बल्कि डॉक्टर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
UP News: Retired Colonel of Meerut... once used to defeat enemies, today doctor's daughter-in-law is torturing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिटायर्ड कर्नल ससुर और सास का आरोप है कि चिकित्सक बहू डॉ. श्वेता माहेश्वरी प्रत्येक रविवार को घर आकर प्रताड़ित करती है। हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देती है। करीब तीन वर्ष से यह सिलसिला चल रहा है। यह घटनाएं घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। सास गौरी त्यागी ने बहू की हरकतों से तंग आकर उसके खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र शीलकुंज कॉलोनी में रिटायर्ड कर्नल यशपाल त्यागी पत्नी गौरी त्यागी के साथ रहते हैं। उनका पुत्र और पुत्रवधू दोनों चिकित्सक हैं। रिटायर्ड कर्नल की पत्नी ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी उम्र 64 वर्ष है और वह बीमार रहती हैं। उनके पुत्र और पुत्रवधू के बीच काफी समय से न्यायालय में विवाद चल रहा है। बरेली की रहने वाली पुत्रवधू हर रविवार को घर आकर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करती है।

वृद्ध होने की वजह से वह और उनके पति अपनी सुरक्षा करने में अक्षम हैं। पुत्रवधू के दुर्व्यवहार के संबंध में उन्होंने दो बार 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी। पिछले महीने चार अगस्त को भी पुत्रवधू घर आई और उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल की। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पुत्रवधू निकल गई। उनका पुत्र भी भयवश कुछ नहीं बोलता है। पीड़िता ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed