फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS rape victim mother tried to commit suicide in Meerut

फांसी के फंदे पर लटकी गैंगरेप पीड़िता की मां, दूसरे समुदाय के युवकों ने किया था अपहरण

Fri, 19 Oct 2018 09:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Oct 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS rape victim mother tried to commit suicide in Meerut
दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी

यूपी के मेरठ में शुक्रवार को गैंगरेप पीड़िता की मां ने बेटी की बरामदगी न होने पर कमरे में पंखे से लटककर फंदा डाल लिया। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे फांसी लगाते हुए देख लिया और उसे बेहोशी की हालत में नीचे उतारा। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी का चार दिन पहले गैंगरेप के आरोपी ने अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी महिला की 20 वर्षीय बेटी का मेरठ के ही एक गांव में विवाह हुआ था। महिला का आरोप है कि आठ माह पहले उसकी बेटी मायके आयी हुई थी। उसी दौरान महिला की गैर मौजूदगी में गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के दो सगे भाई वसीम पुत्र सलीम और उसके भाई नसीम ने उनके घर में घुसकर उसकी बेटी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप किया था। महिला की तरफ से लिसाड़ीगेट थाने में दोनों भाईयों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। लिसाड़ीगेट पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। अब आरोपी जमानत पर रिहा चल रहे हैं।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि14 अक्तूबर को आरोपी वसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। महिला का आरोप है कि उसने बेटी की बामदगी की मांग को लेकर पुलिस से कई बार गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को वह थाने गई थी। वहां से आने के बाद महिला ने घर पहुंचकर फंदा लगाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। इस दौरान अचानक पड़ोसी पहुंच गये महिला को फंदे से उतारा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की जान बच गई। लिसाड़ीगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है तहरीर के आधार आरोपी वसीम और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने नहीं लगाई फांसी
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना है कि महिला ने फांसी लगाने की कोशिश नहीं की थी। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। महिला की हालत ठीक है। पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। गैंगरेप के मामले में आरोपी जेल चले गये थे। महिला ने बेटी के अपहरण की कोई जानकारी नहीं दी और न ही महिला थाने आयी थी।

गांव में बन सकता है तनाव
पूर्व में जब गैंगरेप का मामला सामने आया था था तो मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बन गया था। फिर से इस मामले में तनाव की स्थिति बन गई है। एक भाजपा नेता ने पुलिस अफसरों से पूरे मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गैंगरेप के बाद ससुराल वालों ने भी विवाहिता से पल्ला झाड़ लिया है।

विवाहिता ने मां से जताया खतरा
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि महिला की बेटी पुलिस के संपर्क में है। विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस पर सुनवाई कर रहे सीओ संजीव देशवाल को भी एक शिकायती पत्र कुछ दिन पहले दिया था। जिसमें विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसकी मां उसे छह लाख रुपये में बेचना चाहती है। विवाहिता ने अपनी मर्जी से जाने की बात कहते हुए मां से जान का खतरा भी जताया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed