फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Fake birth certificate of the girl was made and she got married, hint towards a big racket

Bijnor: 'मैंने शादी कर ली है, ये देखो सर्टिफिकेट', 16 साल की लड़की की बात सुन मां हैरान, जांच में ये आया सामने

Wed, 30 Jul 2025 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

चांदपुर पुलिस ने लड़की के जन्मप्रमाण पत्र की जांच को सीएमओ कार्यालय भेजा। वहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पटल ने फर्जी प्रमाण पत्र होने की पुष्टि की है। इस मामले में बड़ा रैकेट शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
Bijnor: Fake birth certificate of the girl was made and she got married, hint towards a big racket
Fake - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर शादी करने का नया मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक लड़की ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर शादी कर ली है। इसकी जांच के लिए चांदपुर पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ कार्यालय ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग की ओर से जन्म प्रमाण पत्र के फर्जी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नुकिल निवासी लिसाड़ी, धनौरा उसकी 16 वर्षीय लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था। 14 अक्तूबर 2024 की रात को उन्होंने अपनी बेटी को तलाश किया। लेकिन, वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। मामले की जांच के दौरान पता चला कि लड़की का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर शादी की गई है। पुलिस की ओर से जांच के लिए भेजा गया जन्म प्रमाण देखने में पूरी तरह से फर्जी प्रतीत हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र में सरकारी अस्पताल बिजनौर लिखा है, जो कि गलत है। सही प्रमाण पत्र में जिला अस्पताल लिखा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जारीकर्ता उप रजिस्ट्रार नहीं होता है, बल्कि रजिस्ट्रार होता है। साथ ही लड़की का जन्म प्रमाण पत्र किसी बाहरी लॉगिन से बना हुआ है। यह लॉगिन बिजनौर का नहीं है। साथ ही अभी इसकी जांच के लिए जिला अस्पताल सूचना भेजी गई है।
 
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र से प्रमाण पत्र जारी होने का अनुमान
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह जन्म प्रमाण पत्र वैध तरीके से नहीं बना है। इसे फर्जी तरीके से किसी जनसेवा केंद्र से जारी किया गया है। यह मान्य नहीं है। फर्जी जन्मप्रमाण पत्र के जरिए दोनों शादी रचा ली।
 

इस संख्या का शादी में लगाया था जन्म प्रमाण पत्र
चांदपुर पुलिस के अनुसार, लड़की ने जिस फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को लगाकर शादी की है। उसकी पंजीकरण संख्या बी-2024-09-90347-001234 है। अभी इस पंजीकरण की संख्या की जांच चल रही है। सीएमओ कार्यालय इसकी जांच के लिए जिला महिला अस्पताल को पत्र लिखा गया है।
 

ये बोले सीएमओ
पुलिस की ओर से जन्मप्रमाण पत्र की जांच के लिए पत्र आया है। प्रथम दृष्यता लड़की का जन्मप्रमाण पत्र फर्जी है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed