{"_id":"61fc1ef95b9dd331267edf4f","slug":"up-news-one-youth-has-died-road-accident-near-police-chowki-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : पुलिस चौकी के पास हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने रोड पर शव रखकर लगामा जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : पुलिस चौकी के पास हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने रोड पर शव रखकर लगामा जाम, हंगामा
Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
सार
मेरठ में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने युवक का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मेरठ में किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित यादगार पुलिस चौकी के पास गुरुवार देर रात हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के छिलौरा गांव निवासी रविश कुमार परतापुर स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। गुरुवार रात वह काम खत्म कर साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन क्षेत्र में किला रोड पर यादगारपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको नजदीक के सर्वोदय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं चिकित्सकों ने कहा कि युवक को परिजन मृत अवस्था में ही लाए थे। लापरवाही का आरोप गलत है।
यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला
वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश
शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने के दौरान कुछ लोगों ने वहां से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक किला रोड पर अराजकता का माहौल रहा है। गनीमत रही कि मेडिकल और सिविल लाइन थाने की पुलिस ऐन वक्त पर पहुंच गई। जिसके चलते स्थिति को संभाल लिया गया।