फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Omicron has been confirmed in a woman and 15 patients of corona have been found in Meerut

बढ़ रहा खतरा: मेरठ में ओमिक्रॉन की दस्तक, अफ्रीका से आई महिला में पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 31 Dec 2021 08:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Dec 2021 08:16 AM IST
सार

मेरठ में ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बताया गया कि दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से आई महिला को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। वहीं कोरोना के एक दिन में 15 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
UP News: Omicron has been confirmed in a woman and 15 patients of corona have been found in Meerut
मेरठ में ओमिक्रॉन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मेरठ पहुंच गया है। दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से आई महिला को गुरुवार की देर रात ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। महिला का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। वहीं मेरठ में ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं सिंगापुर से नंगला बट्टू आई 28 साल की महिला समेत कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें नौ पुरुष और छह महिलाएं हैं।

विज्ञापन


करीब 50 वर्षीय यह महिला अपनी मां से मिलने के लिए 12 दिसंबर को शास्त्रीनगर आई थी। खांसी-जुकाम होने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट 18 दिसंबर को आई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब आई है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तलियान ने बताया कि कोरोना की पुष्टि होने पर महिला के परिवार और संपर्क वाले 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट तब निगेटिव आई थी। अब महिला को ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर संपर्क वाले इन लोगों की फिर से कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित 
कोरोना के गुरुवार को जो 15 नए मरीज मिले हैं उनमें से छह  कैंट क्षेत्र के एक ही परिवार हैं। इनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। सक्रिय केस 46 हो गए हैं। इनमें 42 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि चार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। दो संतोष अस्पताल और एक मिलिट्री हॉस्पिटल में है, जबकि एक मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नए मरीज कैंट और नंगला बट्टू के अलावा, मलियाना, इस्लामाबाद और मकबरा डिग्गी के रहने वाले हैं। पिछले पांच दिन में ही कोरोना के 43 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

विदेश से 53 लोग और आए
विदेश से 53 लोग और आए हैं। 21 नवंबर से अब तक 2407 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 1376 की जांच हो चुकी है। नौ लोग बिना जांच वापस चले गए, 192 के नंबर रिपीट निकले हैं। बाकी की जांच होनी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी।

18786 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
गुरुवार को 18786 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। हालांकि 75 हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक करीब 22 लाख लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से साढ़े 13 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। इसके अलावा तीन जनवरी से टीकाकरण के लिए 15 से 18 साल तक के 3 लाख 20 हजार बच्चों को चिह्नित किया गया है। आज 222 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

मेडिकल कॉलेज में छह माह बाद भर्ती हुआ कोरोना का मरीज
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में छह माह बाद कोरोना का मरीज भर्ती हुआ है। मरीज को इमरजेंसी के पीछे स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया गया है, अभी सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक (कोविड अस्पताल) में कोई मरीज भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed