फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut's Urdu teacher Salik molested a 13-year-old boy in Chandigarh's madrasa

UP News: मेरठ के उर्दू टीचर सालिक ने चंडीगढ़ के मदरसे में 13 साल के बालक से किया कुकर्म, जानें कैसे खुला मामला

Fri, 27 Sep 2024 09:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Sep 2024 09:41 PM IST
सार

मदरसे में बालक उर्दू पढ़ने जाता था। वहां टीचर ने बालक को जबरन एक कमरे में ले जाकर गलत काम किया। पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
UP News: Meerut's Urdu teacher Salik molested a 13-year-old boy in Chandigarh's madrasa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के एक मदरसे में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप मेरठ के एक शिक्षक पर लगा है। वह मदरसे में उर्दू पढ़ाता है। परिजनों की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा आठवीं की पढ़ाई के बाद उर्दू सीखने के लिए मदरसे में जाता था। शुक्रवार सुबह 6 बजे मदरसे में रहने वाले शिक्षक ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। वह चिल्ला ना सके, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। बच्चे ने घर पहुंचकर सारा घटनाक्रम परिजनों को सुनाया। परिजन दोपहर 12 बजे थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल और नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीएसपी जसबीर सिंह ने मदरसे में पहुंचकर सभी के बयान लेने के साथ बच्चे से पूरी जानकारी ली। बयान दर्ज करने के बाद बच्चे का मेडिकल करवाया गया। उसके बाद मामला दर्ज करके आरोपी मोहम्मद सालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed