फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut Police will seize property worth billions of rupees in Greater Noida of land mafia Yashpal Tomar

यूपी: भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, ग्रेटर नोएडा में जब्त होगी अरबों रुपये की संपत्ति

Thu, 12 May 2022 08:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 May 2022 08:03 PM IST
सार

भूमाफिया यशपाल तोमर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। मेरठ पुलिस ग्रेटर नोएडा में यशपाल तोमर की अरबों रुपये की संपत्ति जब्त करेगी।

विज्ञापन
UP News: Meerut Police will seize property worth billions of rupees in Greater Noida of land mafia Yashpal Tomar
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूमाफिया यशपाल तोमर की ग्रेटर नोएडा में अरबों रुपये कीमत की 140 बीघा जमीन मेरठ पुलिस जब्त करेगी। गैंगस्टर के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए पुलिस तैयारी में लगी है। डीएम ने इस जमीन को जब्त करने के आदेश दे दिए है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि पुलिस गुरुवार या शुक्रवार को यह कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


पुलिस से सेटिंग कर फर्जी मुकदमे दर्ज कर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाला भूमाफिया यशपाल तोमर निवासी बरवाला बागपत पर मेरठ पुलिस शिकंजा कसने में लग गई है। सन 2020 में यशपाल तोमर ने अपने दो शूटर बुलाकर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर गिरधारी लाल और उसके ड्राइवर गौरव को बिजली बंबा बाईपास पर गोली लगवा दी थी। उसके बाद पुलिस से साठगांठ करके गिरधारी लाल के भाई और भतीजों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। गिरधारी लाल का भाइयों से विवाद चल रहा था। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोबारा से मुकदमे की जांच की। 
विज्ञापन


वहीं दोबारा जांच में खुलासा हुआ कि यशपाल शातिर अपराधी है और भूमाफिया है। यशपाल की देहरादून में 153 करोड़ की जमीन एसटीएफ हरिद्वार ने जब्त कर ली है। यशपाल ने करोड़ों रुपये की संपत्ति फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर अर्जित की है। मेरठ पुलिस ने यशपाल तोमर पर फर्जी मुकदमे और धोखाधड़ी का मुकदमा 20 दिन पहले ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज किया। जिसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि यशपाल की 140 बीघा जमीन ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में मिली है। जहां वह कॉलोनी बनाने की जुगत में लगा था। इस जमीन की कीमत अरबों रुपये बताई गई है। गैंगस्टर के तहत यशपाल की यह संपत्ति ब्रह्मपुरी पुलिस जब्त करेगी। यशपाल से सेटिंग के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री और दरोगा भूपेंद्र पर एसएसपी कार्रवाई कर चुके हैं।
 

यह भी पढें : लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, गर्भवती सीमा को दी ऐसी मौत, लाश देख कांपी लोगों की रूह
 

अरबों की जमीन तीन नौकरों के नाम थी, ससुर करते थे डीलिंग
भूमाफिया यशपाल तोमर ने अवैध तरीके से अर्जित की 140 बीघा जमीन अपने तीन नौकर कृष्णपाल, कर्मवीर और वेलू के नाम की हुई है। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने इसकी जांच की। पता चला है कि नौकरों के साथ यशपाल के ससुर ज्ञानचंद का बैंक अकाउंट शामिल है। जमीन का कुछ हिस्सा अधिग्रहण हुआ था। जिसका पैसा भी यशपाल के ससुर के अकाउंट में आया था। पुलिस ने तीनों नौकरों का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें पता चला कि यह जमीन यशपाल तोमर ने उनके नाम की हुई है। तीनों नौकर अनपढ़ हैं।

यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के अपमान का बड़ा मामला: अब चंद्रशेखर आजाद पहुंचे गांव, जमकर हुई नारेबाजी

यशपाल बड़ा भूमाफिया, एएसपी ने खंगाली कुंडली
ग्रेटर नोएडा में यशपाल तोमर की अरबों रुपये की जमीन जब्त कर मेरठ पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करके रिकॉर्ड तोड़ेगी। यशपाल ने मेरठ में भी अपने रिश्तेदारों के नाम संपत्ति की हुई है। इसका मेरठ पुलिस ने पता लगा लिया है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने एमडीए, नगर निगम समेत अन्य विभागों से संपत्ति का पता लगा लिया है। एएसपी ब्रह्मपुरी का कहना है कि यशपाल ने अरबों रुपये की संपत्ति कई जिलों में की हुई। दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, देहरादून समेत कई जगह पर उसकी संपत्ति है। उसने नौकर, रिश्तेदार और परिचितों के नाम अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति नाम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed