अनुसूचित जाति के लोगों को धमकाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुजफ्फरनगर के पावटी खुर्द गांव पहुंचे हैं। चंद्रशेखर ने गांव के अनुसूचित जाति के लोगों से मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान गांव में जमकर नारेबाजी भी हुई। वहीं पुलिस मुनादी कराने वाले विक्की त्यागी के पिता और वाल्मीकि समाज के युवक को पुलिस जेल भेज चुकी है।
ये है मामला
कोर्ट में पेशी के दौरान मारे गए कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान के नाम से पावटी खुर्द में मुनादी करा दी गई थी कि अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति खेत में घुसा, तो पांच हजार रुपये जुर्माना और 50 जूते होंगे। इस प्रकरण का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश भड़क रहा है।
2 of 6
एसएसपी अभिषेक यादव।
- फोटो : amar ujala
वहीं मुनादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मुनादी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।
3 of 6
चंद्रशेखर ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
- फोटो : amar ujala
राजवीर की गिरफ्तारी भी अति शीघ्र कराई जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
4 of 6
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
वहीं पुलिस ने कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान समेत दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही राजबीर प्रधान की तबीयत खराब हो गई है, जिस कारण रात के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
5 of 6
मुजफ्फरनगर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : amar ujala
वायरल हुआ था वीडियो
सोमवार को वायरल हुआ 53 सेकेंड का वीडियो पावटी खुर्द गांव का है। ढोल बजाते हुए एक युवक कह रहा है कि राजबीर प्रधान की ओर से मुनादी कराई जा रही है। कोई भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति उसकी डोल पर, समाधि पर, ट्यूबवेल पर दिख गया तो पांच हजार जुर्माना और 50 जूते भी होंगे।