फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut Mavericks became the winner of UP League, know how Sameer Rizvi and Bhuvneshwar performed

UP News: मेरठ मेवरिक्स बना यूपी लीग का विनर, जानें समीर रिजवी और भुवनेश्वर का कैसा रहा प्रदर्शन

Sun, 15 Sep 2024 02:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Sep 2024 02:45 AM IST
सार

मेरठ मेवरिक्स के कप्तान माधव कौशिक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जिताया। वहीं कानपुर की ओर से खेलते हुए मेरठ के समीर रिजवी का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में शानदार रहा। 

विज्ञापन
UP News: Meerut Mavericks became the winner of UP League, know how Sameer Rizvi and Bhuvneshwar performed
मेरठ मेवरिक्स के कप्तान माधव कौशिक शॉट खेलते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल में मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार को 5 विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। कप्तान माधव कौशिक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जिताया। 
विज्ञापन

 

UP News: Meerut Mavericks became the winner of UP League, know how Sameer Rizvi and Bhuvneshwar performed
यूपी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्वास्तिक चिकारा। - फोटो : अमर उजाला
मैच के शुरू में मेरठ के कप्तान माधव ने टास जीतकर कानपुर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सलामी बल्लेबाज शौर्य सिंह और शोएब सिद्दीकी ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाते हुए 6.4 ओवर में 77 रन जोड़ डाले। शौर्य 23 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर जीशान अंसारी की गेंद पर रितुराज शर्मा को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान समीर रिजवी ने शोएब सिद्दीकी के साथ स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। शोएब 35 रन बनाकर यश गर्ग की गेंद पर बोल्ड हुए। दूसरे छोर पर समीर रिजवी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर यश गर्ग का दूसरा शिकार बने। कानपुर सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 190 रन बनाए। मेरठ से यश गर्ग ने 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की टीम ने 5 विकेट खोकर 20वें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से स्वस्तिक चिकारा ने 62 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कप्तान माधव कौशिक ने पारी को संभाला और अंत तक ले गए। माधव कौशिक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। रितिक ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर उनका साथ दिया और मेरठ को फाइनल जिताया। 
विज्ञापन

मेरठ के स्वस्तिक ने बनाये टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन
टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स की ओर से स्वस्तिक चिकारा ने सबसे अधिक 12 मैच खेलकर 499 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया। दूसरे स्थान पर समीर रिजवी रहे। उन्होंने 11 इनिंग में 469 रन बनाए। वहीं प्रतियोगिता में लखनऊ की ओर से खेलते हुए मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 120 डॉट बॉल डालीं। मेरठ मेवरिक्स की टीम में मेरठ से ऋतुराज और विजय कुमार पूरे टूर्नामेंट में खेलते नजर आए और अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed