फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut doctors have strike in Rajisthani woman doctor suicide case

राजस्थान में महिला डॉ. के सुसाइड का मामला: भारी गुस्से में मेरठ के डॉक्टर, क्लिनिक बंद कर रखी ये मांगें

Fri, 01 Apr 2022 03:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

राजस्थान में महिला डॉक्टर द्वारा सुसाइड करने के मामले में मेरठ के डॉक्टरों में भारी गुस्सा है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को अपने निजी क्लिनिक बंद कर हड़ताल की। 

विज्ञापन
UP News:  Meerut doctors have strike in Rajisthani woman doctor suicide case
हड़ताल पर मेरठ के डॉक्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के दौसा में महिला चिकित्सक की आत्महत्या के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मेरठ शाखा के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने ओपीडी नहीं की। उन्होंने क्लिनिक भी बंद रखे। पहले इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने का निर्णय था, लेकिन बाद में यह निर्णय वापस ले लिया गया और इमरजेंसी चालू रखी। डॉक्टरों ने आईएमए हॉल में बैठक की। 

विज्ञापन


यह है मामला 
आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेणु भगत और सचिव डॉ. अनुपम सिरोही ने बताया कि दौसा में एक प्रसूता की डिलीवरी के दौरान मौत हो जाने पर मृतका के परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इससे व्यथित होकर मंगलवार को डॉ. अर्चना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपना दर्द बयां किया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया। इसके खिलाफ आईएमए के चिकित्सक शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


यह हैं मांगें
- डॉ. अर्चना शर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी बर्खास्त हों और उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हो। 
- ऐसे अराजक तत्व और स्थानीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो मृतका के परिजनों को उकसाकर अस्पताल लाए और वहां हंगामा किया। 
- स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित किया जाए। 
- चिकित्सकों पर बिना जांच के कोई मुकदमा दर्ज ना किया जाए। 

निजी चिकित्सकों की क्लीनिक पर आए मरीज हुए परेशान 
मेरठ में शुक्रवार को निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर आए मरीज परेशान नजर आए। ओपीडी बंद होने के कारण क्लीनिक बंद थे। ऐसे में मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed