UP News: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में मिलने वाले नाश्ते में निकले कीड़े, वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल
मेरठ से लखनऊ तक शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटें आधी से कम ही भर पा रही हैं। वहीं हाई प्रोफाइल ट्रेन में मिलने वाले नाश्ते में कीड़े निकले तो ट्रेन के प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को कीड़े वाला नाश्ता दे दिया। एक यात्री ने एक्स पर कीड़े वाले नाश्ते का वीडियो शेयर कर इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की है। घटना से इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों में खलबली मची है।
मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का 31 अगस्त को पीएम मोदी ने शुभारंभ किया था। मेरठ से रोजाना यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ रवाना होती है। ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता भी दिया जाता है। नाश्ता बनाने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से होती है।
यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज से पांच दिन तक बंद रहेगा मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग, रेलवे फाटक भी रहेगा बंद, ये है वजह
मेरठ स्टेशन पर ही नाश्ता बनाया जाता है, जिसे यात्रियों को यात्रा के दौरान दिया जाता है। सोमवार को भी वंदे भारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से लखनऊ के लिए चली थी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आगे जब ट्रेन पहुंची तो आईआरसीटीसी के कर्मचारियों की ओर से यात्रियों को नाश्ते में उपमा दिया गया।
ट्रेन में सफर कर रहे देवेंद्र सिंह नामक यात्री की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया। जब उन्होंने उपमा का पैकेट खोला तो उसमें काले रंग के कीड़े निकले।
रेलवे अधिकारियों को यह कहना है कि वंदे भारत ट्रेन आईआरसीटीसी के अंडर में है, नाश्ता भी वो ही देते हैं। हमें इसकी जानकारी नहीं है। आईआरसीटीसी के अधिकारी जवाब देने से पूरे दिन बचते रहे। देर शाम आईआरसीटीसी की ओर से मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को नाश्ते में उपमा ही दिया गया था। कीड़े निकलना दुखद है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा।